- Hindi News »
- Bihar »
- Ishan Kishan Father Pranav Kumar Pandey Join Politics Jdu Party Bihar
भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन के पिता की पॉलिटिक्स में रिएंट्री, बिहार की इस पार्टी में हुए शामिल
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इसी बीच ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडे ने पॉलिटिक्स जॉइन कर ली है। जदयू में एक बार फिर से शामिल हो गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ईशान किशन अपने पिता प्रणव पांडे के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
पटना: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इसी बीच ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडे ने पॉलिटिक्स जॉइन कर ली है। जदयू में एक बार फिर से शामिल हो गए हैं। इस मौके पर आयोजित एक समारोह में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश इकाई के प्रमुख उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।
प्रणव पांडे ने पार्टी में शामिल होते समय अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि उन्हें फिर से पार्टी में लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वो पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए अपनी मेहनत करेंगे। पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करना है।
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के लिए ईशान किशन भरेंगे उड़ान, बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
संजय झा ने पांडे की वापसी पर कहा कि वो कभी भी पार्टी से दूर नहीं हुए। उन्होंने केवल अपने बेटे ईशान किशन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनाने के लिए थोड़े समय का ब्रेक लिया था। अब जब ईशान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं, तो प्रणव पांडे ने पार्टी में सक्रियता से लौटने का निर्णय लिया है। झा का मानना है कि पांडे के पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से जद(यू) की ताकत बढ़ेगी।
संजय झा ने कहा कि जेडीयू में जदयू में लोगों का जॉइन करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिहार में होने वाले उपचुनाव में हम सभी सीटों पर जीत रहे हैं। हम विकास पर वोट मांग रहे हैं। जनता को हमारा काम दिख रहा है। एनडीए की कल एक बैठक होगी। यह बैठक एक अन्ने मार्ग पर होगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह बैठक होगी। इस बैठक में जिला स्तर पर कार्यकर्ता जुडेंगे।
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकती है ईशान किशन की वापसी, धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी
Ishan kishan father pranav kumar pandey join politics jdu party bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










