सासाराम विधानसभा सीट पर चुनावों में जातीय समीकरण अहम भूमिका निभाता नजर आता है। यहां जातीय समीकरण, दलों की रणनीति और उम्मीदवारों की छवि मिलकर परिणाम तय करती है। यहां पर कुशवाहा, राजपूत, ब्राह्मण और दलित समुदायों की आबादी ज्यादा है। जिसमें से कुशवाहा समुदाय इस क्षेत्र में चुनावी समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाता है।