-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Elections 2025 Police Seized Weapons And Currency From Motihari Couple Arrested
बिहार चुनाव के बीच मोतिहारी में हथियारों का जखीरा बरामद, 200 पुलिसकर्मियों ने दंपति को किया गिरफ्तार
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar News: मोतिहारी पुलिस को गोविंदगंज में बड़ी सफलता मिली, जहां एक घर से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और ₹2 लाख से अधिक नकदी बरामद की गई और एक दंपति गिरफ्तार हुआ।

मोतिहारी में हथियारों का जखीरा बरामद, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Police Caught Weapons: बिहार चुनाव के बीच मोतिहारी पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर विशेष टीम ने छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया और उपेंद्र सिंह तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
मोतिहारी पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में एक घर में बड़ी संख्या में हथियार छिपाए गए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद, 200 से अधिक पुलिसबल के साथ रढिया गांव स्थित उपेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी मोतिहारी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई थी।
चार घंटे चली तलाशी: भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त
एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को बताया कि यह तलाशी अभियान चार घंटे तक चला। इस तलाशी में पुलिस को हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। बरामद हथियारों में एक कार्बाइन, एक राइफल, तीन पिस्टल, और एक देसी कट्टा शामिल थे। इसके साथ ही, पुलिस ने सौ से अधिक गोलियां, दो लाख रुपए से अधिक नकदी, और कई शराब की बोतलें भी जब्त कीं। पुलिस ने इस मामले में उपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
आरोपी कश्मीर में करता था पेंटर का काम
गिरफ्तार दंपति से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र सिंह पिछले 20 वर्षों से कश्मीर में पेंटर का काम करता था। वह केवल एक सप्ताह पहले ही अपने घर लौटा था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार रखने का मकसद क्या था। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सियासत-ए-बिहार में दलबदलुओं की चांदी : 2020 में जिस दल से बने थे विधायक, अबकी बार उसे हराने को तैयार
हुंडी कारोबारी के पास से नेपाली और भारतीय मुद्रा बरामद
मोतिहारी पुलिस ने एक और अलग मामले में कार्रवाई की है। मोतिहारी के छौड़ादानो थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने एक हुंडी कारोबारी संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उनके घर से बड़ी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 2.79 लाख भारतीय मुद्रा और 2.84 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।
Bihar elections 2025 police seized weapons and currency from motihari couple arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













