कब्र में भी नहीं है चैन! कौन काटकर ले जा रहा लाशों के सिर? भागलपुर में हो रही नरमुंडों की तस्करी...

बिहार के भागलपुर में रात के अंधेरे में कुछ तस्कर दफनाए गए शवों के सिर काटकर फरार हो जा रहे हैं। आम लोगों को कहना है कि, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नरमुंड तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
कब्र में भी नहीं है चैन! कौन काटकर ले जा रहा लाशों के सिर? भागलपुर में हो रही नरमुंडों की तस्करी
कब्रिस्तान से मुर्दों के सिर गायब
Published on
Updated on

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाले मामले की मानें तो यहां रात के अंधेरे में कुछ तस्कर दफनाए गए शवों के सिर काटकर फरार हो जा रहे हैं। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के असरफरनगर की बताई जा रही है। हालांकि रहने वाले आम लोगों को कहना है कि, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नरमुंड तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जानकारी दें कि, भागलपुर के कब्रिस्तान में कब्रों में दफन मुर्दों के सिर गायब मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। यहां रहने वाले लोगों को शक है कि नरमुंड तस्कर मुर्दों के सिर को काटकर उनकी तस्करी कर रहे हैं।

लोगों की मानें तो, तस्कर पहले कब्रों के उस हिस्से की खुदाई करते हैं जिधर मुर्दों का सिर होता है। ठिक ऐसा ही मामला यहां के सन्हौला प्रखंड से सामने आया है। यहां भी एक कब्रिस्तान में कब्र खुदी मिली, जिसमें मुर्दे का सिर गायब था। ग्रामीणों की मानें तो, ऐसा एक दो बार नहीं बल्कि पांच बार हो चुका है।

खबरों की मानें तो, इस गांव में वर्षों पुराना कब्रिस्तान है। जहां मुस्लिम समाज के लोगों के शवों को दफनाया जाता है। बीते सोमवार को ही कुछ तस्कर यहां कब्र में दफन एक महिला के शव के सिर को काटकर ले गए। बताया जा रहा है कि, यह शव गांव बदरूजम्मा की मां का था। कहा जा रहा है कि, करीब 6 माह पहले बदरू ने अपनी मां को इस कब्र में दफनाया था, जिसका सर अब तस्कर ले जा चुके ।

वहीं गांव के इस कब्रिस्तान से दफन शवों के मुंड की यह खौफनाक तस्करी बीते पांच वर्ष से हो रही है। कहा जा रहा है कि, यह नरमुंड के यह तस्कर रात के अंधेरे में आते हैं कुछ माह पुराने शवों के सिर काट कर बेखौफ ले जा रहे हैं। इस तरह से पिछले पांच वर्षों के दौरान इस कब्रिस्तान से कब्र को खोदकर गांव वालों के किसी अजीज की लाश के सिर को काटकर तस्कर उसे लेकर फरार हो रहे हैं।

इधर कब्रिस्तान में कब्रों को खोदकर उनके सिर गायब होने से गांव के लोगों के सात प्रशासन भी हैरान-परेशान हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह तांत्रिकों की करतूत है, उनके द्वारा ही इस तरह की खौफनाक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं इस घटना में किसी बड़े मानव तस्कर गिरोह के संलिप्त होने का भी संदेह है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। वहीं मामले की संगीनता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच SDPO को सौंपी है। घटनास्थल का निरिक्षण किया गया है और लोगों से इस बाबत जरुरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com