पुदीना से सारा गैस निकाल देंगे ओकरा; अनंत का नीरज पर तंग, नीतीश के दो नेताओं के आपसी कलह का PK को मिलेगा फल

Politics Of Bihar: बिहार की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। जदयू पार्टी के दो नेता आपसी विवाद में उलझ गए है। एसएलसी चुनाव के लिहाज से पार्टी में रार का लाभ जनसुराज पार्टी को मिल सकता है।
anant taunt on neeraj
अनंत सिंह, नीरज कुमार, नीतीश कुमारसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जदयू के दो नेताओं के बीच रार, आलाकमान की बढ़ी मुश्किले

  • अनंत सिंह ने नीरज कुमार को कहा पुदीना सिंह का गैस निकाल देंगे

  • बिहार एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह कर रहे जनसुराज के प्रत्याशी का प्रचार

Anant Taunt On Neeraj: बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी पारा सांतवे आसमान पर है। जदयू के दो कद्दावर नेताओं के बीच आपसी रार के कारण चुनाव में जदयू अपने ही विधायक के बगावत से बैकफुट पर नजर आ रही है। मामला जदयू के विधायक अनंत सिंह और जदयू से एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच विवाद से जुड़ा हुआ है।

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच लंबे समय से जुबानी जंग जारी है। कैमरे के सामने दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। इसी बीच जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का प्रचार करने उतरे अनंत सिंह ने कहा पुदिना सिंह है न पुदीना से सारा गैस निकालेंगे 21 तारिख को। उनका बयान नीरज कुमार को लेकर आया है। अनंत के बयान के बाद सियासी पारा फिर सांतवे आसमान पर पहुंच गया है।

अनंत के बगावत से बढ़ी NDA की मुसीबत

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA ने एमएलसी चुनाव के लिए नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से जनसुराज अनुज सिंह को टिकट दी है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच लंबे समय से विवाद जारी है। चुनाव नजदीक आया तो अनंत सिंह ने पार्टी से बगावत करते हुए जनसुराज के प्रत्याशी का खुला समर्थन करते हुए क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आ रहे है। पार्टी के ही विधायक का पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार-प्रसार करना जदयू और NDA दोनों के लिए मुसीबत है।

anant taunt on neeraj
बिहार की सियासत में नया मोड़! PK ने नीतीश के सामने रखी शर्त; क्या वापस हो सकता जनसुराज का पर्चा?
anant taunt on neeraj
बिहार की सियासत में नया मोड़! PK ने नीतीश के सामने रखी शर्त; क्या वापस हो सकता जनसुराज का पर्चा?

नीतीश का प्रयास रहा बेअसर

बीते दिनों जदयू के प्रमुख पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को समझाने के लिए ललन सिंह से बातचीत की। ललन सिंह और अनंत के बीच नजदीकियां है। करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि अनंत सिंह पार्टी प्रत्याशी नीरज सिंह का भले न प्रचार करे लेकिन जनसुराज के प्रत्याशी का तो खुला प्रचार-प्रसार नहीं करेंगे। लेकिन नीतीश कुमार का लल्लन सिंह से मुलाकात भी बेअसर रहा और अनुज कुमार के प्रचार से दूर कौन कहे अनंत तो नीरज सिंह पर हमलावर नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com