नई Tata Punch Facelift आई तो क्या पुरानी Punch अब बेकार हो गई? खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क

Micro SUV India: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ अपडेट कर दिया है। नई Punch Facelift में जहां बाहर से नया लुक, अंदर से हाईटेक केबिऩ के साथ काफी कुछ है।
With the new Tata Punch Facelift launched, has the old Punch become obsolete? Know all the differences before buying.
Tata Punch Facelif vs Old Tata Punch Comparison (Source. Design)
Published on
Updated on

Tata Punch Facelif vs Old Tata Punch Comparison: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ अपडेट कर दिया है। नई Punch Facelift में जहां बाहर से नया लुक, अंदर से हाईटेक केबिन और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, वहीं कंपनी ने इसके भरोसेमंद मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखा है। ऐसे में आम खरीदारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुरानी Tata Punch और नई Punch Facelift में असल में कितना फर्क है और क्या इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करना सही रहेगा?

Tata Punch Facelift vs Old Model: कीमत में कितना अंतर?

नई Tata Punch Facelift की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा रखी गई है। पुराने Punch की शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी, जबकि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह बढ़ोतरी नए फीचर्स, अपडेटेड इंटीरियर टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी को देखते हुए की गई है। अब बेस और टॉप वेरिएंट के बीच कीमत का फासला भी बढ़ा है, जिससे ग्राहक अपने बजट के हिसाब से बेहतर ऑप्शन चुन सकते हैं।

डिजाइन में क्या बदला? पहली नजर में दिखेगा फर्क

नई Punch Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में नजर आता है। इसमें अब स्लिम LED DRLs, नए हेडलैंप्स और रीडिज़ाइन बम्पर दिया गया है, जो टाटा की नई SUV डिजाइन भाषा से मेल खाता है। फ्रंट ग्रिल को भी नया लुक मिला है। पीछे की ओर पुराने स्प्लिट टेललैंप्स की जगह कनेक्टेड LED टेललैंप्स दिए गए हैं, जिससे गाड़ी ज्यादा प्रीमियम लगती है। इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स और नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन इसे पुराने मॉडल से अलग पहचान देते हैं।

पावरट्रेन: अब ज्यादा ताकत का विकल्प भी

Tata Punch Facelift 2026 में कंपनी ने एक नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश किया है, जो 120 हॉर्सपावर और 170 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ पुराने 1.2-लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन भी जारी रखे गए हैं। खास बात यह है कि अब CNG वेरिएंट AMT गियरबॉक्स के साथ भी मिलेगा, जो शहर में ड्राइविंग को आसान बनाएगा।

इंटीरियर और फीचर्स: यहां आया सबसे बड़ा अपग्रेड

केबिन के अंदर Punch Facelift पूरी तरह बदली हुई नजर आती है। इसमें अब बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर क्वालिटी का केबिन मटीरियल दिया गया है। ऊंचे वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो पहले नहीं थे।

सेफ्टी के मामले में भी टाटा ने Punch Facelift को और मजबूत बनाया है। अब ज्यादा वेरिएंट्स में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। हालांकि, पुरानी Punch पहले से ही सेफ कार मानी जाती थी, लेकिन फेसलिफ्ट ने इसे एक कदम आगे पहुंचा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com