-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Web Based E Mobility Dashboard And Ev Accelerator Cell App Will Work In Up
यूपी में काम करेगा वेब बेस्ड ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड व ईवी एक्सेलरेटर सेल ऐप, ट्रैक कर सकेंगे चार्जिंग स्टेशन्स
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी के विजन अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को वरीयता देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस क्रम में, प्रदेश में निवेश को ट्रैक करने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर कार्यरत इन्वेस्ट यूपी द्वारा जल्द ही वेब बेस्ड ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड और ईवी एक्सलरेटर सेल के लिए मोबाइल ऐप विकसित कराया जाएगा।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध सीएम योगी के विजन अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को वरीयता देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब इस क्रम में, प्रदेश में निवेश को ट्रैक करने के लिए नोडल एजेंसी के तौर पर कार्यरत इन्वेस्ट यूपी द्वारा जल्द ही वेब बेस्ड ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड और ईवी एक्सलरेटर सेल के लिए मोबाइल ऐप विकसित कराया जाएगा।
इस कार्य को उत्तर प्रदेश सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीडेस्को) को सौंपा गया है तथा यूपीडेस्को में पहले से इंपैनल्ड एजेंसियों को कार्यावंटन प्राप्त कर डैशबोर्ड व ऐप डेवलपमेंट का काम सौंपा जाएगा। इस दिशा में एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कार्यावंटन प्राप्त करने के बाद निर्धारित एजेंसी को इन दोनों कार्यों को 90 दिन के अंदर पूरा करना होगा।
उल्लेखनीय है कि वेब बेस्ड ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड व ईवी एक्सेलरेटर सेल के मोबाइल ऐप को एनहैंस्ड डाटा विजिबिलिटी, इंप्रूव्ड मॉनिटरिंग, एफेक्टिव मैनेजमेंट, ट्रांसपेरेंसी व पब्लिक एंगेजमेंट जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस किया जाएगा। वहीं, इसके डाटाबेस निर्माण के लिए परिवहन, नगरी विकास, पावर कॉर्पोरेशन, आवासीय विभाग समेत यूपीडा से प्राप्त जानकारियों का संकलन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
सड़क से सदन तक बने वंचितों की आवाज… पूर्व पीएम चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर सीएम योगी का भावुक पोस्ट
अब भगवान परशुराम पुरी कहलाएगा जलालाबाद, योगी कैबिनेट का अहम फैसला, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव!
ई-व्हीकल की निगरानी करेगा डैशबोर्ड
परियोजना के अंतर्गत, प्रस्तावित डैशबोर्ड राज्य में पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विवरणों की निगरानी और प्रबंधन के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगा। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) का लक्ष्य परिवहन के स्वच्छ, अधिक टिकाऊ तरीकों को प्रोत्साहित करना है। राज्य में ई-मोबिलिटी के निष्पादन और निगरानी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ईवी एक्सेलेरेटर सेल की स्थापना की जाएगी।
यह भी पढें:- रक्षाबंधन पर सीएम योगी का प्रदेश की बहनों को तोहफा, दो दिन फ्री रहेगी बस यात्रा
इन्वेस्ट यूपी ने राज्य में ईवी संचालन की निगरानी, प्रबंधन और योजना बनाने और व्यापक पैमाने पर ईवी अपनाने को बढ़ावा देने और देश भर में एक उदाहरण स्थापित करने के लिए ‘यूपी ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड’ विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्तावित ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की निगरानी, प्रबंधन और अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक मूल्यवान उपकरण होगा।
जीवाश्म ईंधन की बचत में मिलेगा मदद
यह परियोजना राज्य की स्वच्छ और अधिक टिकाऊ परिवहन भविष्य की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह ई-मोबिलिटी डैशबोर्ड संबंधित विभागों और इन्वेस्ट यूपी अधिकारियों के लिए उत्तर प्रदेश में ईवी और चार्जिंग स्टेशनों की तैनाती और उपयोग को ट्रैक करने, प्रबंधित करने और मूल्यांकन करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इससे ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और जीवाश्म ईंधन की बचत करने में मदद मिलेगी।
आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
डैशबोर्ड व ऐप को इस प्रकार से विकसित किया जाएगा कि उसमें इंटरैक्टिव मैप, व्हीकल रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट, डाटा एनालिटिक्स व रिपोर्टिंग, चार्जिंग स्टेशन डिटेल्स, ईवी पर्चेज इंसेंटिव डिस्बर्समेंट, बैटरी स्वैपिंग स्टेशंस की जानकारी, यूजर मैनेजमेंट व पब्लिक डैशबोर्ड जैसी सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। यह पॉलिसी डिसीजन के बारे में जानकारी देने, रिसोर्स एलोकेशन के सुदृढ़ीकरण, पारदर्शिता को बढ़ावा देने जैसी प्रक्रिया को पूरा करने का माध्यम बन ई-मोबिलिटी सेक्टर के सस्टेनेबल ग्रोथ का माध्यम बनेगा।
यह भी पढें:- स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का तोहफा, लखनऊ के इन सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए नहीं लेने होंगे टिकट
Web based e mobility dashboard and ev accelerator cell app will work in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














