TVS Sport जल्द होगी नए लुक और रंगों में लॉन्च, कीमत में हो सकता है हल्का इज़ाफा

नया मॉडल बाजार में पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीज़र जारी कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि बाइक नई कलर स्कीम और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ लॉन्च की जाएगी।
TVS
TVS की ये बाइक काफी शानदार है। (सौ. TVS)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता TVS मोटर कंपनी जल्द ही अपनी सबसे किफायती बाइक TVS Sport का नया मॉडल बाजार में पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीज़र जारी कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि बाइक नई कलर स्कीम और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इन अपडेट्स के चलते बाइक की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है।

जानिए कितनी हो सकती है कीमत

वर्तमान में TVS Sport की एक्स-शोरूम कीमत करीब 60,000 रुपये से शुरू होकर 72,000 रुपये तक जाती है। यह बाइक दो वेरिएंट्स – ES (Electric Start) और ELS (Electric Start with LED) में उपलब्ध है। दोनों में मुख्य अंतर ग्राफिक डिज़ाइन का होता है, जो फ्यूल टैंक, साइड पैनल और हेडलाइट काउल पर नजर आता है।

दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज

TVS Sport में लगा है 109.7cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन, जो 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ मिलता है 4-स्पीड गियरबॉक्स। बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक्स मौजूद हैं। TVS Sport की माइलेज 75 से 80 किमी/लीटर तक पहुंच जाती है।

फीचर्स की बात करें तो...

TVS Sport में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, इकोनोमीटर और पावर लाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स और इलेक्ट्रिक स्टार्ट का ऑप्शन भी मौजूद है। बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों की सुविधा मिलती है।

मिलते हैं ये कलर ऑप्शन्स

फिलहाल TVS Sport कुल 5 रंगों में उपलब्ध है – ब्लैक/रेड, रेड, व्हाइट/पर्पल, व्हाइट/रेड और ग्रे। नए मॉडल में कुछ फ्रेश कलर ऑप्शन और रिफ्रेश ग्राफिक्स जोड़े जा सकते हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में TVS Sport की टक्कर होगी Hero HF Deluxe, Honda Shine, Bajaj Platina, Hero Splendor और Bajaj CT 110X जैसी पॉपुलर बाइक्स से।

Navbharat Live
navbharatlive.com