ट्रैफिक चालान से बचना चाहते हैं? अपनाएं ये जरूरी टिप्स और बेफिक्र होकर करें ड्राइविंग

इस डर में रहते हैं कि कहीं ट्रैफिक पुलिस चालान न काट दे, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ जरूरी नियमों का पालन करके आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
Traffic Rules
Traffic Rules जिनका आपको दिखान रखना चाहिए। (सौ. Freepik)
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप भी सड़क पर गाड़ी निकालते ही इस डर में रहते हैं कि कहीं ट्रैफिक पुलिस चालान न काट दे, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ जरूरी नियमों का पालन करके आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

1. सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें

जब भी गाड़ी लेकर निकलें, तो अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), इंश्योरेंस पेपर और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) जरूर रखें। यदि आपकी गाड़ी के सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती। हां, जांच के लिए आपकी गाड़ी रोकी जा सकती है, लेकिन चालान से बचने के लिए ये कागजात अनिवार्य हैं।

2. ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर चालान कटना तय है। हमेशा इन नियमों का पालन करें:

  • रेड लाइट जंप न करें।
  • ओवरस्पीडिंग से बचें।
  • हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना न भूलें।
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात न करें।

यदि आप इन बुनियादी नियमों का पालन कर रहे हैं, तो ट्रैफिक पुलिस बिना वजह आपका समय बर्बाद नहीं करेगी।

3. डिजिटल डॉक्युमेंट्स का करें इस्तेमाल

अगर आप गाड़ी के कागजात साथ रखना भूल जाते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने दस्तावेजों को DigiLocker या mParivahan ऐप में डिजिटल फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।

  • यह डॉक्युमेंट्स पूरी तरह वैध माने जाते हैं और ट्रैफिक पुलिस इन्हें स्वीकार करती है।
  • स्मार्टफोन में इनका डिजिटल रिकॉर्ड रखने से आपको फिजिकल डॉक्युमेंट्स खोने का डर नहीं रहेगा।

4. गाड़ी की सही स्थिति बनाए रखें

यदि आपकी गाड़ी में कोई तकनीकी या कानूनी गड़बड़ी है, तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं।
  • हेडलाइट, इंडिकेटर और ब्रेक लाइट ठीक से काम कर रही हों।
  • मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और तेज आवाज वाले हॉर्न न लगवाएं, क्योंकि ये प्रतिबंधित हैं।

5. ट्रैफिक पुलिस से सम्मानपूर्वक बात करें

  • अगर इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस आपको रोकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
  • संयम बनाए रखें और सम्मानजनक तरीके से बात करें।
  • वेरिफिकेशन के दौरान सहयोग करें, जिससे मामला जल्दी सुलझ जाए।
Navbharat Live
navbharatlive.com