- Hindi News »
- Automobile »
- Top 5 Petrol Suvs Launching By November 2025 Maryuti Escudo New Gen Hyundai Venue Tata Punch Facelift Tata Harrier Petrol Tata Safari Petrol
भारत में आने वाली पेट्रोल कारें: Maruti, Hyundai और Tata की नई पेशकशें
Upcoming SUVs 2025: नई पेट्रोल SUV खरीदने की योजना तो देश की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स अपनी नई पेट्रोल कारों के साथ आने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह

Top 5 SUV जो होगी आपके लिए सही। (सौ. Pixabay)
Upcoming Petrol Cars in India: अगर आप आने वाले महीनों में एक नई पेट्रोल SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। देश की तीन बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा मोटर्स अपनी नई पेट्रोल कारों के साथ मार्केट में धमाका करने वाली हैं। नवंबर 2025 तक कुल पांच नई SUVs लॉन्च की जा सकती हैं, जिनमें दमदार इंजन और लेटेस्ट फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलेगा।
Maruti Escudo
मारुति सुजुकी मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी दूसरी बड़ी पेशकश के तौर पर Maruti Escudo लॉन्च करेगी। हालांकि लॉन्चिंग के वक्त इस कार को नया नाम मिल सकता है। यह SUV ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी और केवल एरिना डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इंजन ऑप्शंस में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड और CNG वेरिएंट शामिल होंगे। साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलेंगे।
New-Gen Hyundai Venue
हुंडई अपनी पॉपुलर SUV Venue को तीसरी जनरेशन में अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल बेहतर डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलेंगे—1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल। फीचर्स की बात करें तो, इसमें डुअल 12.3 इंच स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और अपडेटेड ADAS सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
भंडारा के पुलिस थानों में कबाड़ बन रहे जब्त वाहन, कानूनी देरी से अटकी वाहन नीलामी, करोड़ों का नुकसान
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम
Tata Punch Facelift
टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर माइक्रो-SUV Punch को फेसलिफ्ट के साथ पेश करेगी। डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इसे Punch EV से इंस्पायर बनाते हैं। इसमें नया बड़ा टचस्क्रीन, टच-बेस्ड HVAC पैनल और अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। पावर के लिए इसमें 1.2 लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो 87 BHP और 115 Nm टॉर्क देगा। गियरबॉक्स ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल होंगे।
Tata Harrier और Safari Petrol
टाटा मोटर्स की दो फ्लैगशिप SUVs—Harrier और Safari—का पेट्रोल वर्ज़न भी नवंबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। दोनों गाड़ियों में नया 1.5 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 170 BHP पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ उतारा जाएगा। डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा दमदार होगी।
ये भी पढ़े: यूपी सरकार की EV नीति में बड़ा बदलाव, सिर्फ प्रदेश में बने इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सब्सिडी
ध्यान दें
मारुति, हुंडई और टाटा की ये पांच नई पेट्रोल SUVs उन ग्राहकों के लिए खास होंगी, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं। आने वाले महीनों में ऑटो मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
Top 5 petrol suvs launching by november 2025 maryuti escudo new gen hyundai venue tata punch facelift tata harrier petrol tata safari petrol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 19, 2026 | 05:48 PMनॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
May 19, 2026 | 05:45 PMभंडारा में रिश्तों का कत्ल: नाबालिग रिश्तेदार को जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो परिवार को भेजा
May 19, 2026 | 05:41 PMपुणे में ‘कोयता गैंग’ का आतंक! ऑटो ड्राइवर पर सरेआम खूनी हमला, एक के बाद एक 5 वार, देखें खौफनाक Video
May 19, 2026 | 05:37 PM211 साड़ियों का विसर्जन, हजारों लीटर दूध प्रवाह: सीहोर के धार्मिक आयोजन पर NGT का कड़ा रुख, जानें पूूरा मामला
May 19, 2026 | 05:33 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस करेंगे महाराष्ट्र के विकास पर मंथन
May 19, 2026 | 05:12 PMबांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
May 19, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














