Maruti Suzuki की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारें, कीमत और फीचर्स के साथ पूरी डिटेल

मारुति की कारें आम भारतीय परिवार की पहली पसंद बनी हुई हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में, जिनकी लगातार मांग बनी हुई है।
Maruti Suzuki के तिमाही सेल ने सबको चौंकाया, रिकॉर्ड तोड़ बिक्री और मुनाफे के साथ चमका भारतीय ऑटो सेक्टर
मारुति सुजुकी, (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वर्षों से अपनी कारों के दम पर देश के ऑटो सेक्टर में जबरदस्त पकड़ बनाई है। कम कीमत, बेहतरीन माइलेज और शानदार फीचर्स के चलते मारुति की कारें आम भारतीय परिवार की पहली पसंद बनी हुई हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में, जिनकी मांग लगातार बनी हुई है।

1. Maruti Suzuki WagonR

  • कीमत: ₹5.54 लाख से शुरू

फीचर्स:

  • 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन विकल्प
  • 24.35 kmpl तक का माइलेज
  • SmartPlay Studio टचस्क्रीन
  • ड्यूल एयरबैग्स और ABS+EBD
  • WagonR अपनी शानदार स्पेस और माइलेज के चलते हर वर्ग के लिए एक परफेक्ट फैमिली कार बनी हुई है।

2. Maruti Suzuki Swift

  • कीमत: ₹6.24 लाख से शुरू

फीचर्स:

  • 1.2L DualJet पेट्रोल इंजन
  • 23.76 kmpl तक माइलेज
  • LED DRLs और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • स्मार्ट कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट बटन
  • Swift को स्टाइल, परफॉर्मेंस और कंफर्ट का बेहतरीन कॉम्बो माना जाता है।

3. Maruti Suzuki Baleno

  • कीमत: ₹6.66 लाख से शुरू

फीचर्स:

  • 1.2L DualJet इंजन
  • 22.35 kmpl माइलेज
  • 9-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा
  • 6 एयरबैग्स और ESP
  • Baleno प्रीमियम लुक्स के साथ एडवांस फीचर्स का शानदार पैकेज देती है।

4. Maruti Suzuki Alto K10

  • कीमत: ₹3.99 लाख से शुरू

फीचर्स:

  • 1.0L K-Series इंजन
  • 24.90 kmpl माइलेज
  • Android Auto और Apple CarPlay
  • ड्यूल एयरबैग्स और रिवर्स पार्किंग सेंसर
  • छोटे बजट में भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तलाश करने वालों के लिए Alto K10 बेस्ट ऑप्शन है।

5. Maruti Suzuki Brezza

  • कीमत: ₹8.34 लाख से शुरू

फीचर्स:

  • 1.5L K15C Smart Hybrid इंजन
  • 20.15 kmpl तक का माइलेज
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेडअप डिस्प्ले
  • 6 एयरबैग्स, ESP और हिल होल्ड असिस्ट
  • Brezza एक दमदार SUV है जो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में शानदार प्रदर्शन करती है।

ध्यान दें

इन सभी कारों को खरीदने से पहले अपने बजट और क्षेत्र का ध्यान रखें, जिससे भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कई बार जल्दबाजी में गाड़ी लेने से नुकसान भी होता है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com