भारत में लॉन्च हुआ थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4, मिलेगा ढेर सारा स्टोरेज स्पेस

iGowise Mobility BeiGo X4
Photo - iGowise India
Published on
Updated on

दिल्ली: iGowise Mobility ने भारतीय EV बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4 लॉन्च कर दिया है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी के इस ई-स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें दो के बजाय तीन पहिए हैं। यह एक थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर (Three Wheelar Scooter) है। लॉन्ग रेंज के साथ ही राइडर को 60-लीटर का बड़ा स्पेस मिलेगा। साथ ही इसे चलाने वाले सवार के गिरने का भी डर नहीं रहता। आगे हमने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और अन्य जानकारी दी है। iGowise BeiGo X4 की बात करें तो कंपनी ने इसे भारत में 1.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लेकिन अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।

पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी 

कंपनी इस ई-स्कूटर (E-Scooter) पर पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। लुक और डिजाइन को देखते हुए iGowise BeiGo X4 पहली नजर में बेहद आकर्षक लगता है। इसमें सर्कुलर हेडलैंप यूनिट के लिए एप्रन-माउंटेड हाउसिंग, एक बड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर और स्प्लिट-टाइप सीट के साथ फ्लश-टाइप ट्यूबलर ग्रैब रेल और एक स्लीक एलईडी टेललैंप है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हैंडलबार पर लगा फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। साथ ही कंपनी ने इस ई-स्कूटर के लुक को और खोलने के लिए इसमें ट्राइक फ्रंट एलॉय व्हील और रियर स्टील व्हील दिए हैं।

Photo - iGowise Mobility India

फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक 

iGowise BeiGo X4 में, कंपनी ने एक रियर-व्हील-माउंटेड हब-टाइप इलेक्ट्रिक मोटर प्रदान की है जो फायर-प्रूफ लिथियम-आयन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी पैक के साथ आती है। साथ ही कंपनी के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही इस ई-स्कूटर की चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से इसे कुछ ही घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ कम्बाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com