दिल्ली से शुरू होंगी तीन स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा तेज और आरामदायक सफर

Indian Railways New Train: रेलवे ने बड़ी सौगात तैयार की है। इस साल दीपावली से पहले दिल्ली से भोपाल, अहमदाबाद और पटना रूट पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी।
दिल्ली से शुरू होंगी तीन स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा तेज और आरामदायक सफर
Vanda Bharat Train में क्या है खास। (सौ. Wikipedia)
Published on
Updated on

Sleeper Vande Bharat Train: लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात तैयार की है। इस साल दीपावली से पहले दिल्ली से भोपाल, अहमदाबाद और पटना रूट पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की जाएगी। फिलहाल चेयर कार वंदे भारत दिन में चलाई जा रही है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब रातभर के सफर के लिए स्लीपर वर्जन लॉन्च होने जा रहा है।

पटना रूट पर तय होगी रिकॉर्ड स्पीड

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पटना जाने वाली स्लीपर वंदे भारत प्रयागराज और वाराणसी होते हुए चलेगी और महज 11.5 घंटे में दिल्ली से पटना पहुंचाएगी। आमतौर पर इस रूट पर 12 से 17 घंटे लगते हैं। यानी यात्री न केवल तेज गति से गंतव्य तक पहुंचेंगे बल्कि सफर भी ज्यादा आरामदायक रहेगा।

  • ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा तक रखी गई है।
  • अन्य गाड़ियों की तुलना में यह ट्रेन लगभग आधा समय ले रही है।

अहमदाबाद और भोपाल रूट पर भी होगी सुविधा

दिल्ली से अहमदाबाद और भोपाल का सफर लंबा होने के कारण यात्रियों को अक्सर एक रात से ज्यादा का समय लगता है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत यात्रियों को रातभर का आरामदायक सफर मुहैया कराएगी।

  • अहमदाबाद का रूट प्रीमियम कैटेगरी में आता है और इस पर यात्रियों की मांग हमेशा ज्यादा रहती है।
  • स्लीपर वंदे भारत शुरू होने से इस रूट पर प्रीमियम ट्रेनों का दबाव कम होगा।

क्यों खास है स्लीपर वंदे भारत

अब तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार व्यवस्था थी, जिन्हें दिन में ही चलाया जाता था। लेकिन लंबी दूरी के लिए यात्रियों को रातभर बैठकर सफर करना मुश्किल होता था।

  • स्लीपर कोच की शुरुआत से यात्री अब रात में भी आराम से सफर कर पाएंगे।
  • दिल्ली से 1,000 किलोमीटर या उससे ज्यादा का सफर भी यात्री एक रात में आसानी से कर सकेंगे।
  • यह ट्रेनें राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में और भी तेज गति से गंतव्य तक पहुंचा रही हैं।

ध्यान दें

स्लीपर वंदे भारत की शुरुआत से रेलवे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प देने जा रहा है। दीपावली से पहले दिल्ली से भोपाल, अहमदाबाद और पटना के लिए इन ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही लाखों यात्रियों को फायदा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com