-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Tata Harrier And Safari Stealth Edition Launched In India Tata Black Edition
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
Black Edition SUV: Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन को खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो Tata Black Edition चाहते है।

Tata Harrier & Safari Stealth Edition (Source. Tata)
Tata Black Edition: टाटा मोटर्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी फेमस SUVs Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन को खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिन्हें ब्लैक-थीम वाली दमदार और प्रीमियम दिखने वाली कारें पसंद हैं। इसके साथ ही बता दें कि नई Harrier Stealth Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये है जबकि Safari Stealth Edition 24.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में ही पेश किया है।
मैट ब्लैक एक्सटीरियर बना सबसे बड़ा आकर्षण
Stealth Edition के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया मैट ब्लैक पेंट फिनिश है जो दोनों SUVs को पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर दिया गया Stealth बैज इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देते हैं। अगर आप सड़क पर अलग दिखने वाली SUV चाहते हैं तो यह एडिशन आपकी पसंद बन सकता है।
केबिन में भी पूरी तरह ब्लैक थीम
SUV के अंदर भी कंपनी ने Carbon Noir थीम दी है। जिसका सीधा मतलब है कि यह पूरा केबिन ऑल-ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है जो इसके एक्सटीरियर से पूरी तरह मेल खाता है। लेकिन इंटीरियर का लेआउट रेगुलर Harrier और Safari जैसा ही रखा गया है और केबिन के अंदर कहीं भी Stealth Edition की अलग ब्रांडिंग नहीं दी गई है। जिससे दोनों SUVs अपने-अपने टॉप वेरिएंट पर आधारित हैं इसलिए इनमें प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी सिस्टम, ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी और हाई-एंड कम्फर्ट फीचर्स की कोई कमी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! 10 रूटों पर शुरू हुआ ट्रायल, नितिन गडकरी बोले- यही है भविष्य का ईंधन
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Tata Motors का बड़ा दांव, लॉन्च हुई Ultra Prime और Starbus Prime बसें, EV से लेकर CNG तक दिखा भविष्य
ये भी पढ़े: 7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प
Harrier और Safari Stealth Edition में ग्राहकों को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल इंजन 168 hp की पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 168 hp और 350 Nm टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो Harrier Stealth Edition की कीमत 23.43 लाख रुपये से 26.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
वहीं Safari Stealth Edition 24.04 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध होगी। Safari को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। ब्लैक-थीम वाली SUVs का ट्रेंड भारत में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Tata का नया Stealth Edition उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो स्टाइल, प्रीमियम लुक और दमदार रोड प्रेजेंस को प्राथमिकता देते हैं।
Tata harrier and safari stealth edition launched in india tata black edition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 10, 2026 | 05:00 PMक्या महाराष्ट्र अब बिहार बन गया है? करोड़ों की नकदी और विधायक की पत्नी की धमकी पर जयंत पाटिल का बड़ा धमाका
Jul 10, 2026 | 04:57 PM‘आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं…’, नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Jul 10, 2026 | 04:54 PMपुणे के 72 भूस्खलन प्रभावित गांवों का पुनर्वास अधूरा, 412 करोड़ की योजना पर धीमी रफ्तार, 28 प्रस्ताव लंबित
Jul 10, 2026 | 04:53 PMमुंबई-पुणे रेल रूट पर बड़ा संकट! भारी भूस्खलन के बाद डेक्कन क्वीन समेत 30 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Jul 10, 2026 | 04:50 PMदिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
Jul 10, 2026 | 04:50 PMएनडीए में आएंगे शरद पवार! 2014 में ही जुड़ जाते तो अब तक राष्ट्रपति होते, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा
Jul 10, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














