-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Tata Car Which Help British To Won Biggest War World War Second
Tata की एक ऐसी कार जिसने की थी अंग्रेजों की मदद, विश्व युद्ध में दिलाई जीत
- Written By: सिमरन सिंह
ब्रिटिश सेना को द्वितीय विश्व युद्ध में निर्णायक जीत दिलाने में मदद की। यह कार अपनी विशेषताओं के कारण Tata के नाम पर ही 'Tatanagar' के नाम से मशहूर हुई।

Tatanagar के नाम से बनी कार जिसने इतिहास बनाया था। (सौ. Autocar)
नवभारत टेक डेस्क: Tata Group, जो आज भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक है, ने न केवल स्वदेशी कारों जैसे Tata Sierra, Tata Indica और Nexon जैसी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारों का निर्माण किया है, बल्कि उसने एक समय ऐसी कार भी बनाई थी, जिसने ब्रिटिश सेना को द्वितीय विश्व युद्ध में निर्णायक जीत दिलाने में मदद की। यह कार अपनी विशेषताओं के कारण Tata के नाम पर ही ‘Tatanagar’ के नाम से मशहूर हुई।
विश्व युद्ध और Tata का योगदान
द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) के दौरान, जब जर्मनी के शासक एडोल्फ हिटलर की ‘कारपेट बॉम्बिंग’ से यूरोप में आतंक फैल गया था, ब्रिटिश सेना को हथियारों और युद्ध सामग्री की भारी कमी का सामना करना पड़ा। ऐसे में ब्रिटिश सरकार ने Tata Group से मदद की अपील की।
ये भी पढ़े: Bajaj Auto की नई पहल: CNG से नहीं, CBG से चलेगी बाइक
सम्बंधित ख़बरें
9 अगस्त 1945 को हुए परमाणु हमले की याद में मनाए जाने वाले Nagasaki Day का इतिहास
World War 2 के बाद होता सबसे बड़ा हमला! बातचीत से पहले ट्रंप ने ईरान को उकसाया
2025 बना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे हिंसक साल, 35 देश युद्ध की आग में; अमेरिका-ईरान जंग पर अरबों खर्च
8 मई का इतिहास: हिटलर की मौत के बाद खत्म खत्म हुआ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध, बदला दुनिया का इतिहास
Tata स्टील का ऐतिहासिक योगदान
वह समय था जब Tata Group, जिसे तब TISCO (Tata Iron and Steel Company) के नाम से जाना जाता था, दुनिया की प्रमुख स्टील कंपनियों में से एक था। 1939 में जब युद्ध शुरू हुआ, तो स्टील की भारी कमी हो गई। ब्रिटिश सेना को बख्तरबंद वाहनों, टैंकों और हथियारों के लिए स्टील की सख्त जरूरत थी। Tata स्टील ने 110 अलग-अलग प्रकार के स्पेशल स्टील तैयार किए, जो युद्ध में उपयोगी थे। इसके अलावा, Tata Group ने अपने कारखानों को 24 घंटे चालू रखकर ब्रिटिश सेना की मदद की।
Tatanagar का निर्माण
इस संकट के दौरान, Tata Group को ब्रिटिश सरकार ने एक विशेष बख्तरबंद वाहन बनाने का आदेश दिया। टाटा ने रेलवे डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एक ‘लड़ाकू कार’ तैयार की। इस कार में Ford V8 इंजन लगाया गया था, जिसे रेलवे से प्राप्त किया गया था। इसके अलावा, टाटा स्टील में बने मजबूत आर्मर प्लेट्स से इसे कवर किया गया। इस वाहन को ‘इंडियन पैटर्न कैरियर’ नाम दिया गया, लेकिन यह ‘Tatanagar’ के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध हुई, क्योंकि यह जमशेदपुर में निर्मित हुई थी, जिसे ‘टाटानगर’ के नाम से भी जाना जाता है।
ये भी पढ़े: Hyundai करेगी 3-रो इलेक्ट्रिक SUV का ग्लोबल डेब्यू, Ioniq 9 में दिखेंगे खास फीचर
ताकत और प्रभाव
Tatanagar अपनी बेमिसाल ताकत और मजबूत निर्माण के लिए प्रसिद्ध हुई। इसमें लगा Ford V8 इंजन युद्ध के लिए आदर्श था और इसका स्टील बहुत मजबूत था, जिससे यह युद्ध के दौरान बेहद प्रभावी साबित हुआ। इस कार ने ब्रिटिश और मित्र देशों की सेना को उत्तरी अफ्रीका में धुरी राष्ट्रों के खिलाफ निर्णायक विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Tata car which help british to won biggest war world war second
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














