-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Suzuki Launches Access 125 And Burgman Street In Two New Colors Will Get Some New Features
सुजुकी ने Access 125 और Burgman Street को दो नए कलर में किया लॉन्च, मिलेंगे कुछ नए फीचर्स
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Suzuki Motorcycle India) ने 125 सीसी स्कूटरों की अपनी रेंज के लिए नए रंग लॉन्च किए। सुजुकी ने एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) स्टैंडर्ड एडिशन को मैटेलिक डार्क ग्रीनिश ब्लू और मैटेलिक मैट ब्लैक में पेश किया है, जबकि सुजुकी एक्सेस 125 राइड कनेक्ट एडिशन को ग्लॉसी ग्रे में पेश किया गया है। इसी तरह, सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट (Suzuki Burgman Street) का स्टैंडर्ड एडिशन और राइड कनेक्ट एडिशन अब ग्लॉसी ग्रे में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 89,600 रुपये (एक्स शोरूम) है।
सुजुकी एक्सेस 125 (Suzuki Access 125) और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट (Suzuki Burgman Street), क्रमशः 74,400 रुपये और 86,100 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के एमडी सतोशी उचिडा ने कहा, “हम अपने स्कूटरों, सुजुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट के नए कलर लाइन-अप को लॉन्च करके खुश हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
उन्होंने आगे कहा, “इन स्कूटरों ने बाजार में अभूतपूर्व स्वागत का आनंद लिया है और हमने अपने सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटरों की मौजूदा कलर रेंज को मजबूत करने के लिए इन नए रोमांचक रंगों को शामिल किया है। नए रंगों की शुरूआत नए जमाने के ग्राहकों की संवेदनशीलता के अनुरूप है। हमें विश्वास है कि ये रंग हमारे युवा ग्राहकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प के रूप में सामने आएंगे और लोकप्रिय सुजुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट की अपील को बढ़ाएंगे।”
सुज़ुकी एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट दोनों में मुख्य बदलावों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा अनिवार्य साइड स्टैंड इंटरलॉक की शुरुआत की है। इसके अलावा, सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक डुअल-टोन रंगीन सीट और एक डुअल-टोन इनर लेग शील्ड के साथ आता है।
सुजुकी एक्सेस 125 और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट दोनों की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए, सुजुकी ने राइड कनेक्ट एडिशन में नई कलर स्कीम भी पेश की हैं, साथ ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप अलर्ट डिस्प्ले जैसी सुविधाओं के साथ लैस की गई है। इसके साथ ही कॉल और अनरीड एसएमएस अलर्ट, अधिक गति की चेतावनी, फोन बैटरी लेवल और ट्रैवल का अनुमानित समय जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं हैं।
Suzuki launches access 125 and burgman street in two new colors will get some new features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी
Aug 05, 2026 | 07:59 PM949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
Aug 05, 2026 | 07:55 PMYavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Aug 05, 2026 | 07:54 PMCJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PMबदल गई Death और Birth Registration की प्रक्रिया! अब देरी की तो लगाना पड़ेगा कोर्ट का चक्कर
Aug 05, 2026 | 07:50 PMSonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
Aug 05, 2026 | 07:50 PMMLC बने दीपक प्रकाश, मंत्री पद पर छाया संवैधानिक संकट खत्म; उपेंद्र कुशवाहा परिवार को बड़ी सियासी राहत
Aug 05, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM










