-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Suzuki Gixxer Launched In Stylish Style Will Get These Amazing Features
स्टाइलिश अंदाज में लॉन्च हुई Suzuki Gixxer, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
- Written By: मनोज पांडे

Photo - Suzuki India
दिल्ली: Suzuki Motorcycles ने भारत में अपनी Gixxer बाइक रेंज को अपडेट किया है। नई Suzuki Gixxer रेंज को 9 नए रंगों में लॉन्च किया गया है। उनमें से 3 अब मैट पेंट स्कीम में हैं। नई Suzuki Gixxer बाइक रेंज की कीमत 1.40 लाख रुपये से 2.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी ने इस बाइक में कई नए फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में…
स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है बाइक
कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, नई जिक्सर बाइक्स को फीचर अपडेट्स भी मिले हैं। कंपनी ने Gixxer 155, Gixxer 155 SF, Gixxer 250 और Gixxer 250 SF बाइक्स में Suzuki Ride Connect फीचर पेश किया है। नई बाइक्स अब ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती हैं। जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। बाइक के डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, वॉट्सऐप मैसेज और मिस्ड कॉल अलर्ट से जुड़ी जानकारियां होंगी। इसके अलावा बाइक के डिस्प्ले पर स्पीड अलर्ट, फ्यूल लेवल, स्मार्टफोन बैटरी लेवल और आगमन के समय की जानकारी भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
यह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
Android और iOS दोनों को करता है सपोर्ट
बाइक का इंस्ट्रूमेंट कंसोल Android और iOS दोनों को सपोर्ट करता है। Suzuki Motorcycles ने आखिरी बार Gixxer बाइक को 2020 में अपडेट किया था। उस वक्त इन बाइक्स को नए कलर्स और ग्राफिक्स में पेश किया गया था। इन बाइक्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Suzuki Gixxer 155 और Gixxer SF 155 में समान 155cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.41 bhp की पावर और 13.8 Nm का टार्क पैदा करता है। Gixxer 250 और Gixxer 250 SF की बात करें तो ये बाइक्स 249cc सिंगल सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित हैं। यह इंजन 26.13 बीएचपी की पावर और 22.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जापानी मोटरसाइकिल निर्माता Yamaha ने हाल ही में अपनी GT150 Fazer बाइक लॉन्च की है, इसके साथ ही कंपनी ने चीनी बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। बाइक का स्टाइल और लुक बेहद क्लासिक है। कंपनी ने स्थानीय बाजार में बाइक की कीमत 13,390 युआन रखी है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये है। इस बाइक में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। बाइक का लुक भी दमदार है।
Suzuki gixxer launched in stylish style will get these amazing features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
Jun 24, 2026 | 07:18 PMयह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Jun 24, 2026 | 07:17 PMAhmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 07:15 PMPrayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
Jun 24, 2026 | 07:15 PMठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
Jun 24, 2026 | 07:15 PMप्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
Jun 24, 2026 | 07:10 PMबुरहानपुर के गांवों में मुफ्त शराब बांटकर वीडियो बनाने का आरोप; प्रशासन के सामने उठी कार्रवाई करने की मांग
Jun 24, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM










