- Hindi News »
- Automobile »
- Smoking Cigarettes In The Car Can Be Costly Know Under Which Section The Challan Will Be Issued
कार में सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी! जानिए किस धारा के तहत कटेगा चालान
- Written By: सिमरन सिंह
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान कटने की बात तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नियम से वाकिफ हैं कि कार में सिगरेट पीने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।

गाड़ी में धूम्रापन करने से क्या होता है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप गाड़ी में बैठकर या ड्राइविंग के दौरान सिगरेट पीने की आदत रखते हैं, तो सावधान हो जाइए! ज्यादातर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने पर चालान कटने की बात तो जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नियम से वाकिफ हैं कि कार में सिगरेट पीने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।
मोटर व्हीकल एक्ट में इस नियम का स्पष्ट उल्लेख है, और इसे तोड़ने पर जुर्माने का प्रावधान भी है। आइए जानते हैं कि किस धारा के तहत यह नियम लागू होता है और इस गलती पर कितना जुर्माना भरना पड़ सकता है।
किस धारा के तहत कटता है चालान?
अगर आप कार में बैठकर सिगरेट पीते हैं या गाड़ी चलाते समय धूम्रपान करते हैं, तो DMVR 86.1(5)/177 MVA के तहत आपका चालान काटा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
Heart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल
- पहली बार गलती करने पर: ₹500 का चालान
- बार-बार नियम तोड़ने पर: ₹1500 तक का चालान
यदि आप इस गलती को बार-बार दोहराते हैं, तो हर बार चालान की राशि बढ़ती जाएगी। इसलिए अगर आप ट्रैफिक चालान से बचना चाहते हैं, तो ड्राइविंग के दौरान या कार में बैठकर सिगरेट पीने की आदत छोड़ दें।
CNG कार चलाने वालों के लिए खतरा!
अगर आप CNG कार चलाते हैं, तो आपको और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
- गैस लीक होने का खतरा: अगर आपकी CNG कार में सिलेंडर लीक हो और आप सिगरेट पी रहे हों, तो कार में आग लगने या ब्लास्ट होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
- सिर्फ जुर्माना ही नहीं, जान का भी खतरा: इस गलती से न सिर्फ आपकी जेब पर असर पड़ेगा, बल्कि आपकी और दूसरों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोगों को नहीं होती इन नियमों की जानकारी!
अक्सर लोग ट्रैफिक नियमों की पूरी जानकारी नहीं रखते, जिसकी वजह से उन्हें भारी चालान भरना पड़ता है।
- ड्राइविंग से पहले नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।
- एक छोटी सी लापरवाही आपके हजारों रुपये बर्बाद कर सकती है।
- बार-बार चालान कटने से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
तो अगली बार जब भी कार में सिगरेट जलाने का मन करे, तो सोचिए – क्या कुछ सेकेंड की सिगरेट आपको भारी जुर्माने और जानलेवा खतरे में डालने के लायक है?
Smoking cigarettes in the car can be costly know under which section the challan will be issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Women at 40: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को पसंद आ रहा है ‘Slow Life’, सुकून को दे रही प्राथमिकता, जानें क्यों?
May 26, 2026 | 01:57 PMगर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
May 26, 2026 | 01:54 PMटीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
May 26, 2026 | 01:52 PMDivyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए दो नन्हे मेहमान, तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी
May 26, 2026 | 01:52 PMतीसरी मंजिल से हवा में लटके बकरे का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन, मुंब्रा में जांबाज युवकों का ‘मिशन इंपॉसिबल’
May 26, 2026 | 01:52 PMबारहवी बांध का जलस्तर घटा, ठाणे और आसपास के शहरों में बढ़ा जल संकट का खतरा
May 26, 2026 | 01:47 PMचंद्रपुर में पेट्रोल-डीजल संकट और कालाबाजारी रोकने के लिए कलेक्टर वसुमना पंत खुद उतरीं मैदान में
May 26, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














