243 KM रेंज और 70 लीटर स्टोरेज, Simple Energy ने लॉन्च किया पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave

Simple Energy Electric Scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार Simple Energy ने अपनी अलग पहचान बनाई है वहीं अब यह फैमिली स्कूटर सेगमेंट में एंट्री कर चुका है।
Simple Energy has launched family electric scooter 243 km range srs13
Simple Wave को लॉन्च कर दिया गया है।Source. Simple Wave
Published on
Updated on

Simple Energy Family Scooter: इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार Simple Energy ने अपनी अलग पहचान बनाई है वहीं अब यह फैमिली स्कूटर सेगमेंट में एंट्री कर चुका है। बता दें कि कंपनी ने अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave पेश किया करते हुए इसके बारे में कई चीजें बताई है। जिसमें सामने आया है कि इसे तीन श्रेणियों में कुल छह मॉडल के साथ उतारा जा रहा है। वहीं कंपनी ने इस स्कूटर को भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है जिसमें आरामदायक राइड, ज्यादा स्टोरेज और उपयोगिता पर खास फोकस देखने को मिलता है।

मिलेगा 70 लीटर तक स्टोरेज

जानकारी में सामने आ रहा है कि Simple Wave की सबसे खास खूबियों में इसकी स्टोरेज क्षमता देखने को मिलती है। वहीं स्कूटर में कुल 70 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें सीट के नीचे 63 लीटर की जगह, 3 लीटर का ग्लव बॉक्स और कंपनी की नई 4 लीटर क्षमता वाली अतिरिक्त स्टोरेज यूनिट Pill शामिल है। वहीं कंपनी का दावा है कि 4 लीटर की यह अतिरिक्त स्टोरेज यूनिट उद्योग में पहली बार इस तरह पेश की गई है। जिसका सीधा मतलब है कि हेलमेट, बैग, किराने का सामान या रोजमर्रा की दूसरी चीजें रखने के लिए परिवारों को पर्याप्त जगह दी जा रही है।

243 KM की रेंज, 90 KM/H की टॉप स्पीड

Simple Wave को लेकर बताए को इसको Wave S, Wave और Wave+ तीन श्रेणियों में पेश किया गया है। जिसमें 2.2 kWh से लेकर 5 kWh तक की बैटरी का विकल्प मिलता है। वहीं सबसे ज्यादा रेंज वाला Simple Wave+ मॉडल 5 kWh बैटरी के साथ आता है और इसकी IDC रेंज 243 km है। इसकी अधिकतम स्पीड 90 km/h है। साथ ही इस मॉडल में 6.4 kW PMSM मोटर और 179 Nm व्हील टॉर्क मिलता है। दूसरे मॉडल 3.7 kWh, 2.7 kWh और 2.2 kWh बैटरी के साथ क्रमशः 171 km, 132 km और 110 km तक की IDC रेंज देते हैं।

Simple Energy has launched family electric scooter 243 km range srs13
Ola Electric को बड़ा झटका, TVS ने मारी बाजी, बनी देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी

फैमिली यूज के लिए कई स्मार्ट फीचर्स

इस स्कूटर में Ride, Eco और ECOX जैसे राइडिंग मोड दिए गए हैं जबकि चुनिंदा उच्च मॉडल में Sport मोड भी मिल रहा है। साथ ही इसमें चेन-ड्राइव ट्रांसमिशन, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, रियर शॉक एब्जॉर्बर और 12-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ CBS भी मिलता है। इसके अलावा स्कूटर की सीट ऊंचाई 775 mm है और यह 300 mm तक पानी में चलने में सक्षम है। बैटरी और मोटर को IP67 रेटिंग दी गई है। कुछ मॉडल में 7-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें Bluetooth, GPS, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल, USB चार्जिंग और रिमोट सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

1.09 लाख रुपये से शुरू कीमत

Simple Wave की शुरुआती कीमत 1,09,999 (शोरूम से बाहर की कीमत) रखी गई है। वहीं ग्राहक कंपनी के बिक्री केंद्रों और वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। वहीं डिलीवरी सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही Simple Energy के Founder & CEO Suhas Rajkumar ने कहा कि Simple Wave का लॉन्च कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अलग तरीके से विकसित किया जा सकता है और इसी सोच के साथ कंपनी ने अपनी तकनीक, विनिर्माण क्षमता और उत्पाद मंच तैयार किया है। वहीं अभी के लिए कंपनी 63 शहरों में 75 से ज्यादा बिक्री केंद्रों से हर महीने करीब 1,500 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है और मार्च 2027 तक इसे बढ़ाकर 10,000 यूनिट प्रति माह करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में Simple Wave कंपनी के लिए बिक्री बढ़ाने के साथ भारतीय फैमिली ईवी बाजार में इसकी पकड़ मजबूत करने का अहम मौका भी आ गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com