- Hindi News »
- Automobile »
- Shriram Mobility Bulletin Increase In Truck Fares Arrival Of Fruits And Increasing Consumption Are The Reasons
Shriram Mobility Bulletin: ट्रक किराए में आई तेजी, फलों की आमद और बढ़ती खपत बनी वजह
श्रीराम मोबिलिटी बुलेटिन के ताजा आंकड़ों देशभर के प्रमुख मार्गों पर ट्रक किराए में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखा रहे है। इसके पीछे मुख्य वजह मानी जा रही है बढ़ती उपभोक्ता मांग, लोगों के हाथ में बढ़ा खर्च को।
- Written By: सिमरन सिंह

क्या हैै आज के समय में फर्क। (सौ. Freepik)
श्रीराम मोबिलिटी बुलेटिन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर के प्रमुख मार्गों पर ट्रक किराए में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। इसके पीछे मुख्य वजह मानी जा रही है बढ़ती उपभोक्ता मांग, लोगों के हाथ में बढ़ा खर्च करने योग्य पैसा और मौसमी फलों की आवक, जिससे बागवानी क्षेत्रों में फ्लीट उपयोग दर में सुधार आया है।
मुख्य मार्गों पर किराए में बढ़ोतरी
ट्रक किराए में सबसे ज्यादा उछाल कोलकाता-गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर साल दर साल 16% का रहा, वहीं मुंबई-चेन्नई-मुंबई रूट पर 10% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। महीना-दर-महीना आंकड़ों में दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली रूट पर 1.9%, बेंगलुरु-मुंबई-बेंगलुरु रूट पर 1.6%, और दिल्ली-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर 1.3% की बढ़ोतरी देखी गई। मॉनसून सीज़न के पूर्व स्टॉकिंग और मौसमी फलों की बंपर सप्लाई ने किराए में इस सुधार को और गति दी है।
डीजल-पेट्रोल खपत में उछाल, FASTag ट्रांजैक्शन में तेजी
वाहन संचालन में वृद्धि का संकेत डीजल खपत में 4% मासिक वृद्धि और पेट्रोल खपत में 10% बढ़त से मिलता है। वहीं, FASTag ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 5.7% और ट्रांजैक्शन वैल्यू में 4.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 में EV का धमाका, सस्ता से लेकर लग्जरी तक नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल में लॉन्च
पुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
कार खरीदने का प्लान है? अब पड़ेगा महंगा, MG ने दिया झटका, जानें कितनी हुई बिक्री
पेट्रोल महंगा पर टेंशन नहीं, अब हर 10 में 1 स्कूटर इलेक्ट्रिक, मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव
ऑपरेशन सिंदूर का सीमावर्ती इलाकों पर असर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रात्रिकालीन ब्लैकआउट के कारण भारत-पाक सीमा क्षेत्रों में लॉजिस्टिक संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।
इससे जम्मू-कश्मीर में कार बिक्री 21%, राजस्थान में 18%, और गुजरात में 13% गिरी। मैक्सी कैब्स की बिक्री में भी उल्लेखनीय गिरावट आई।
हालांकि, सीजफायर की घोषणा के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं और अगले महीनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
कृषि ट्रैक्टर बिक्री में उछाल, ई-वाहनों ने पकड़ी रफ्तार
खरीफ फसल की तैयारी ने कमर्शियल ट्रैक्टर की बिक्री में 21% और एग्रीकल्चरल ट्रैक्टर की बिक्री में 18% मासिक वृद्धि दी। वहीं दूसरी ओर, ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10% और ई-तीनपहिया में 27% की वृद्धि दर्ज की गई।
Maruti Alto K10: बजट में दमदार कार, हिल स्टेशन ट्रिप्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन
श्रीराम फाइनेंस के एमडी व सीईओ का बयान
वाई. एस. चक्रवर्ती, सीईओ व एमडी, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने कहा, “कम ब्याज दरों और इनकम टैक्स में राहत ने डिस्पोजेबल इनकम बढ़ाई है, जिससे मई में उपभोग में सुधार देखा गया। ऑपरेशन सिंदूर ने सीमित रूप से असर डाला, लेकिन अब व्यापार सामान्य हो गया है। जून में मानसून गतिविधियों पर नजर रखना ज़रूरी है।”
ई-वे बिल डेटा का विश्लेषण
अप्रैल 2025 में ई-वे बिल जनरेशन में 4% मासिक गिरावट आई, लेकिन सालाना आधार पर इंटरस्टेट और इंट्रास्टेट बिल में क्रमशः 24% और 23% की वृद्धि दर्ज की गई, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में मिड-टर्म मजबूती का संकेत है।
Shriram mobility bulletin increase in truck fares arrival of fruits and increasing consumption are the reasons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














