बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे बाइक के गियर, Honda E-Clutch तकनीक कैसे करती है काम, जानें कीमत और फीचर्स

Honda E-Clutch Technology: Honda ने E-Clutch तकनीक पेश की है। इसकी मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए बाइक स्टार्ट कर सकता है, गियर बदल सकता है और बाइक रोक भी सकता है।
Shift bike gears without pulling the clutch Honda E-Clutch technology works
Honda E-Clutch कितना काम है।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • बार-बार क्लच लीवर दबाना कि समस्या को कम करने के लिए Honda ने E-Clutch तकनीक पेश की है।

  • इसकी खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक मैनुअल गियरबॉक्स बरकरार रहता है।

  • बाइक का ECU इंजन RPM, थ्रॉटल इनपुट, गियर और व्हील स्पीड से क्लच ऑपरेशन होगा।

Honda E-Clutch Bikes Price in India: बाइक चलाते समय बार-बार क्लच लीवर दबाना कई बार परेशानी भरा हो सकता है खासकर शहर के ट्रैफिक में। इसी समस्या को कम करने के लिए Honda ने E-Clutch तकनीक पेश की है। इसकी मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए बाइक स्टार्ट कर सकता है, गियर बदल सकता है और बाइक रोक भी सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक मैनुअल गियरबॉक्स बरकरार रहता है। जिसका सीधा मतलब है कि गियर बदलने का फैसला आपके हाथ में होगा जबकि क्लच संभालने का काम इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम करेगा।

क्या है Honda E-Clutch और कैसे करती है काम?

Honda E-Clutch के बारे में बताए तो इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक क्लच कंट्रोल सिस्टम है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर क्लच को जरूरत के मुताबिक अपने आप खोलते और जोड़ते हैं। बाइक का ECU इंजन RPM, थ्रॉटल इनपुट, गियर और व्हील स्पीड जैसी जानकारियों के आधार पर क्लच ऑपरेशन को नियंत्रित करता है।

उदाहरण के लिए बता दें कि बाइक स्टार्ट करते समय आपको क्लच दबाने की जरूरत नहीं होती। गियर पैडल दबाते ही सिस्टम क्लच को खुद मैनेज करता है। वहीं बाइक रोकते समय भी यह क्लच संभालता है जिससे इंजन बंद होने की आशंका कम होती है।

क्लच लीवर भी मिलता है जानें इसके खास फायदे

इस तकनीक की खासियत यह है कि बाइक में पारंपरिक क्लच लीवर भी मौजूद रहता है। अगर राइडर खुद क्लच इस्तेमाल करना चाहता है तो लीवर दबाकर मैनुअल कंट्रोल ले सकता है। इसके अलावा सिस्टम को बंद करने का विकल्प भी मिलता है।

इसके प्रमुख फायदे हैं:

  • ट्रैफिक में आराम: बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।

  • आसान गियर शिफ्टिंग: पैर से गियर बदलें और क्लच का काम सिस्टम पर छोड़ दें।

  • कम थकान: लंबे सफर और स्टॉप-गो ट्रैफिक में हाथों पर कम जोर पड़ता है।

  • नए राइडर्स के लिए मददगार: क्लच कंट्रोल की परेशानी कम होती है।

Shift bike gears without pulling the clutch Honda E-Clutch technology works
Samsung Galaxy यूजर्स के लिए खुशखबरी, One UI 9.5 Beta भारत में लॉन्च, अब फोन में मिलेगा App Lock फीचर

Honda E-Clutch और DCT में क्या अंतर है?

E-Clutch में सिर्फ क्लच अपने आप ऑपरेट होता है जबकि गियर राइडर को बदलने पड़ते हैं। इसके विपरीत Honda DCT में गियर बदलने का काम भी सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से कर सकता है। इसलिए दोनों तकनीकों का राइडिंग अनुभव अलग है।

Shift bike gears without pulling the clutch Honda E-Clutch technology works
Instagram का नया फीचर: स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, व्यूज और लाइक्स नहीं होंगे गायब

भारत में Honda E-Clutch वाली बाइक और कीमत

ये कीमतें उपलब्ध लॉन्च प्राइस के आधार पर हैं। डीलरशिप और कीमतों में बदलाव संभव है। Honda की यह तकनीक उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो मैनुअल बाइक का अनुभव बनाए रखते हुए क्लच की बार-बार होने वाली मशक्कत कम करना चाहते हैं।