Royal Enfield Hunter 350 ने रचा इतिहास, पांच लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड

डिमांड हर मार्केट में देखी जा रही है। इसी कड़ी में रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। अब तक इस बाइक की पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield Hunter 350 की क्या है कीमत और फीचर्स। (सौ. Royal)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का क्रेज भारत ही नहीं, दुनियाभर में छाया हुआ है। कंपनी की मोटरसाइकिल्स की जबरदस्त डिमांड हर मार्केट में देखी जा रही है। इसी कड़ी में रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 ने एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। अब तक इस बाइक की पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

लॉन्च के बाद से शानदार परफॉर्मेंस

रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 को भारतीय बाजार में अगस्त 2022 में लॉन्च किया था। लॉन्च के सिर्फ छह महीनों के भीतर, फरवरी 2023 तक, इसकी एक लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी थी। इसके बाद अगले पांच महीनों में इस आंकड़े ने दो लाख का आंकड़ा छू लिया। अब, जब इसकी पांच लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं, यह रॉयल एनफील्ड की मोस्ट पॉपुलर मोटरसाइकिल बन गई है।

हंटर 350: फीचर्स और कीमत

हंटर 350 को रॉयल एनफील्ड की सबसे किफायती बाइक्स में गिना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपये से शुरू होकर 1.75 लाख रुपये तक जाती है। यह बाइक भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाइलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील जैसे कई देशों में बिकती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इंजन और माइलेज की ताकत

हंटर 350 में 349 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियर बॉक्स और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी मिलता है।

ARAI के अनुसार, इसका माइलेज 36.2 kmpl है। 13 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता के साथ यह बाइक एक बार टंकी फुल कराने पर 468 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com