Range Rover हुआ सस्ता, एक झटके में 75 लाख तक की कटौती, जानिए नई कीमतें

Range Rover Price Cut: ब्रिटेन में निर्मित Range Rover मॉडल्स अब पहले से काफी ज्यादा सस्ते दाम में मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार Jaguar Land Rover की भारतीय इकाई ने नए नियम लागू किए है।
Range Rover Gets Cheaper Price Cut of Up to ₹75 Lakh
Range Rover (Source. Range Rover)
Updated on

Luxury Car Price Drop: लग्जरी कार बाजार में एक बड़ा चेंज आ गया है। बता दें कि ब्रिटेन में निर्मित Range Rover मॉडल्स अब पहले से काफी ज्यादा सस्ते दाम में मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार Jaguar Land Rover की भारतीय इकाई ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के संभावित लागू होने से पहले ही कीमतों में भारी कटौती का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब कुछ मॉडल्स की कीमतों में 75 लाख रुपये तक की कमी को देखा जाने वाला है, वहीं इस बड़े फैसले के बाद ऑटो सेक्टर में हलचल मचा गई है।

किन मॉडल्स पर मिला सबसे बड़ा फायदा?

कंपनी ने जो जानकारी अभी तक दी है उसके अनुसार यह कटौती पूरी तरह से तैयार यूनिट्स पर लागू होगी, जो सीधे ब्रिटेन से भारत आती हैं। जिसका सबसे बड़ा फायदा Range Rover SV और Range Rover Sport SV मॉडल्स को मिलानने वाला है। वहीं अब सामने आने वाली नई कीमतों पर नजर डाले तो Range Rover SV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 4.25 करोड़ रुपये से घटकर 3.5 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं Range Rover Sport SV अब 2.75 करोड़ रुपये से घटकर 2.35 करोड़ रुपये में देखी जाएगी।

क्यों घटे दाम? समझिए पूरा मामला

कीमत के घटने की वजह भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के चलते आयात शुल्क में संभावित कमी है, जिसके कारण कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले होता यह था कि आयातित लग्जरी कारों पर भारी टैक्स देखा जाता था, जिसके कारण से कीमतें काफी ज्यादा हो जाती थीं। वहीं अब कहा जा रहा है कि इस कदम को उठाने के बाद भारत जैसे तेजी से बढ़ते बाजार में इसकी पकड़ मजबूत हो जाएगी।

इन गाड़ियों पर नहीं पड़ेगा कोई असर

वहीं कीमत के घटने और नए नियम के आने से भारत में स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले मॉडल्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। जिसमें Range Rover Evoque, Range Rover Velar और Discovery Sport जैसी गाड़ियों की लिस्ट शामिल है। वहीं Defender और Discovery मॉडल्स की कीमतें भी पहले जैसी ही रहने वाली है।

क्या लग्जरी कार मार्केट में आएगा बड़ा बदलाव?

इस बड़े फैसले के बाद ऑटो इंडस्ट्री में कई बदलावों को देखा जा सकता है। अगर भारत-ब्रिटेन FTA लागू होता है तो आने वाले समय में लग्जरी ब्रांड्स अपनी कीमतें कम करने पर विचार कर सकती है। जिससे भारत में प्रीमियम कार सेगमेंट और तेजी बढ़ता हुआ नजर आएगा। लेकिन यह भी साफ है कि इस कटौती का फायदा अभी केवल हाई-एंड ग्राहकों को ही मिलेगा जो लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए एक बड़ा मौका ला सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com