भारत में ₹100 लीटर, लेकिन इन देशों में ₹3 में पेट्रोल, जानिए दुनिया का सबसे सस्ता फ्यूल कहां मिलता है

Lowest Petrol Prices: पेट्रोल की कीमतें हर दूसरे दिन बदलती रहती हैं। कहीं टैक्स का असर है तो कहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव। लेकिन लेटेस्ट डेटा चौंकाने वाला है कुछ देशों में इसकी कीमत काफी कम है।
Petrol costs ₹100 a litre in India, but ₹3 in these countries world's cheapest fuel is available
Cheapest Petrol (Source. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Countries Where Petrol Is Cheapest: दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें हर दूसरे दिन बदलती रहती हैं। कहीं टैक्स का असर है तो कहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव। लेकिन लेटेस्ट डेटा चौंकाने वाला है कुछ देशों में पेट्रोल की कीमत इतनी कम है कि भारत में मिलने वाले एक छोटे चिप्स पैकेट से भी सस्ती पड़ती है। इस समय दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया और ईरान में मिल रहा है, जहां कीमतें महज 2.50 से 3 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं।

लीबिया: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल

सस्ते पेट्रोल के मामले में लीबिया फिलहाल दुनिया में पहले स्थान पर है। यहां पेट्रोल की औसत कीमत करीब 0.031 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 2.60 रुपये बैठती है। इतनी कम कीमतों के पीछे दो बड़े कारण हैं भारी सरकारी सब्सिडी और देश के पास मौजूद विशाल तेल भंडार। लीबिया एक तेल समृद्ध राष्ट्र है और सरकार अपने नागरिकों को राहत देने के लिए ईंधन को बेहद कम दर पर उपलब्ध कराती है।

ईरान: दूसरे नंबर पर, लेकिन चुनौती भी बड़ी

दूसरे स्थान पर ईरान है, जहां पेट्रोल लगभग 0.029 डॉलर प्रति लीटर यानी करीब 2.51 रुपये में मिल रहा है। मजबूत सब्सिडी पॉलिसी के कारण यहां ईंधन दुनिया में सबसे सस्ते विकल्पों में गिना जाता है। हालांकि, इतनी कम कीमतों ने एक नई समस्या खड़ी कर दी है। ईरान से पड़ोसी देशों में फ्यूल की स्मगलिंग बड़ी चुनौती बन चुकी है। गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार ने नियम बनाया है कि जो लोग हर महीने 160 लीटर से ज्यादा पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कीमतें बढ़ा दी जाती हैं।

वेनेजुएला: कभी नंबर एक, अब तीसरे स्थान पर

एक समय दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश वेनेजुएला अब तीसरे नंबर पर है। यहां पेट्रोल की कीमत करीब 0.035 डॉलर प्रति लीटर यानी लगभग 3 रुपये है। देश में कोटा सिस्टम लागू है, जिसमें पहले 120 लीटर प्रति महीने तक सब्सिडी मिलती है। इससे अधिक खपत होने पर कीमत करीब 0.50 डॉलर प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। जो करीब 45 रुपये हो जाती है।

अंगोला और कुवैत भी सूची में शामिल

टॉप तीन के अलावा अंगोला में पेट्रोल लगभग 0.33 डॉलर यानी करीब 27 रुपये प्रति लीटर में मिलता है। वहीं खाड़ी देशों में कुवैत सबसे सस्ता फ्यूल देने वालों में शामिल है, जहां कीमत करीब 0.34 डॉलर यानी लगभग 28 रुपये प्रति लीटर है। भारत इस ग्लोबल लिस्ट में 73वें स्थान पर है, जहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹94.77 से ₹105 प्रति लीटर के बीच है। तुलना करें तो पाकिस्तान 36वें स्थान पर है, जहां कीमत करीब ₹80 से ₹84 प्रति लीटर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com