अब घर बैठे कर सकेंगे कार की खरीदारी, CARS24 लेकर आया 'New Cars' डिजिटल प्लैटफॉर्म; समय की होगी भरपूर बचत

New Cars प्लैटफॉर्म पर उपभोक्ता अब विभिन्न कार मॉडल्स को एक जगह पर देख सकते हैं, उनकी ऑन-रोड कीमतें जान सकते हैं, टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं और फाइनेंसिंग ऑप्शंस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब घर बैठे कर सकेंगे कार की खरीदारी, CARS24 लेकर आया 'New Cars' डिजिटल प्लैटफॉर्म; समय की होगी भरपूर बचत
कार्स 24, फोटो - सोशल मीडिया
Updated on

नवभारत टेक-ऑटो डेस्क : नई कार खरीदने का प्रक्रिया अक्सर टाइम टेकिंग और जटिल रही है, जिसमें कई डीलरशिप शॉप्स पर जाना, ऑनलाइन रिसर्च करना और मोलभाव करना शामिल होता है। इस समस्या को हल करने के लिए CARS24 ने अब अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए 'New Cars' नामक एक डिजिटल प्लैटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। इस प्लैटफॉर्म का उद्देश्य भारत में नई कार खरीदने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। बता दें, CARS24 इस्तेमाल की गई कारों के लेन-देन के लिए प्रसिद्ध था।

New Cars प्लैटफॉर्म पर उपभोक्ता अब विभिन्न कार मॉडल्स को एक जगह पर देख सकते हैं, उनकी ऑन-रोड कीमतें जान सकते हैं, टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं और फाइनेंसिंग ऑप्शंस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और वह भी बिना किसी डीलरशिप पर जाए। इसका मकसद है कि उपभोक्ता को शोरूम जाने की आवश्यकता नहीं पड़े और वह सीधे प्लैटफॉर्म के जरिए अपडेटेड प्राइस और डील्स पा सकें।

CARS24 के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा, "हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं जहां किराने का सामान 10 मिनट में आ जाता है, लोन तुरंत मंजूर हो जाते हैं और AI हमें अगला शो क्या देखना चाहिए, यह बताता है। लेकिन नई कार खरीदने का प्रक्रिया अभी भी धीमी और पुरानी है, जिसमें शोरूम की सैर, कीमत पर मोलभाव और लंबा इंतजार शामिल है।"

वह आगे कहते हैं, "अगर आप लाखों रुपये नई कार पर खर्च कर रहे हैं, तो उसे खरीदने का अनुभव ड्राइविंग के उतने ही रोमांचक होना चाहिए। यही हम बदल रहे हैं- स्पीड, पारदर्शिता और नियंत्रण को नई कार खरीदने के अनुभव में शामिल करके।"

भारत में पारंपरिक रूप से नई कार खरीदने के दौरान कई स्रोतों से जानकारी एकत्र करनी पड़ती थी, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रम और देरी का सामना करना पड़ता था। New Cars के साथ, CARS24 इस प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने का प्रयास कर रहा है, जिससे कार खरीदना और भी सुविधाजनक हो गया है।

CARS24 की यह नई सेवा पारंपरिक कार डीलरशिप्स और अन्य ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स के लिए एक चुनौती बन सकती है। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं का रुझान ऑनलाइन सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है। New Cars जैसे प्लेटफॉर्म्स भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में डिजिटल बदलाव को और तेज कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com