पेट्रोल से छुटकारा, खर्च भी कम, Suzuki vs Honda कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए सही?

Suzuki e-Access Vs Honda Activa-e: EV का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और अब आम लोगों के लिए भी यह एक किफायती विकल्प बनता जा रहा है। इसी बीच दो भरोसेमंद कंपनियां Suzuki और Honda अपने नए EV लाई है।
No More Petrol, Lower Costs Too: Suzuki vs. Honda Electric Scooter
Honda Activa-e vs Suzuki e-Access (Source. Honda and Suzuki)
Updated on

Best Electric Scooter India 2026: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और अब आम लोगों के लिए भी यह एक किफायती विकल्प बनता जा रहा है। इसी बीच दो भरोसेमंद कंपनियां Suzuki और Honda अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मैदान में उतर चुकी हैं।

Suzuki e-Access और Honda Activa-e दोनों ही रोजाना सफर करने वालों के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन इनकी खासियतें और अप्रोच काफी अलग है। अगर आप पेट्रोल खर्च से बचना चाहते हैं, तो यह तुलना आपके लिए बेहद जरूरी है।

कीमत: किसमें पड़ेगा कम खर्च?

सबसे बड़ा फर्क कीमत में देखने को मिलता है।

  • Suzuki e-Access: ₹1.88 लाख (एक्स-शोरूम)
  • Honda Activa-e: ₹1.19 लाख (एक्स-शोरूम)

यहां Honda Activa-e साफ तौर पर ज्यादा सस्ता है, जिससे यह मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान विकल्प बन जाता है।

बैटरी और रेंज: कौन देगा ज्यादा दूरी?

इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी सबसे अहम हिस्सा होती है।

  • Suzuki e-Access में 3.07 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो करीब 95 किमी की रेंज देती है। हालांकि इसे फुल चार्ज करने में 6 घंटे से ज्यादा समय लगता है।
  • वहीं Honda Activa-e में दो स्वैपेबल बैटरी (कुल 3 kWh) दी गई हैं, जो लगभग 102 किमी की रेंज देती हैं।

"यहाँ सबसे बड़ा फ़ायदा सुविधा है, क्योंकि आप बैटरी के चार्ज होने का इंतज़ार करने के बजाय, किसी स्टेशन पर उसे आसानी से बदल सकते हैं।" यानी आप बैटरी बदलकर तुरंत आगे बढ़ सकते हैं यह फीचर शहर के व्यस्त लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।

परफॉर्मेंस: किसकी रफ्तार ज्यादा दमदार?

परफॉर्मेंस के मामले में Honda Activa-e आगे निकलती है।

  • Activa-e: 6 kW पावर और 22 Nm टॉर्क
  • Suzuki e-Access: 4.1 kW पावर और 15 Nm टॉर्क
  • Activa-e की टॉप स्पीड 80 km/h है, जबकि Suzuki की 71 km/h तक जाती है। यानी तेज और पावरफुल राइड के लिए Honda बेहतर है।

फीचर्स: कौन देता है ज्यादा लग्जरी फील?

फीचर्स के मामले में Suzuki e-Access थोड़ा आगे नजर आता है। इसमें 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, नेविगेशन, मल्टीपल राइडिंग मोड और व्हीकल डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही की-लेस ऑपरेशन और 17 लीटर अंडरसीट स्टोरेज इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं। वहीं Activa-e में 7-इंच TFT डिस्प्ले (टॉप वेरिएंट), RoadSync, कॉल अलर्ट, नेविगेशन और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कम्फर्ट और उपयोग: कौन है ज्यादा आसान?

दोनों स्कूटर्स रोजाना इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं और इनकी हैंडलिंग आसान है। Activa-e उन लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है जो पहले से पेट्रोल Activa चलाते रहे हैं। वहीं Suzuki e-Access प्रीमियम फील के साथ आता है।

आपके लिए कौन सा सही?

अगर आप ज्यादा फीचर्स और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Suzuki e-Access बेहतर है। लेकिन अगर आपका बजट कम है, बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए और बैटरी स्वैप की सुविधा चाहते हैं, तो Honda Activa-e ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है। दोनों स्कूटर्स अपने-अपने तरीके से खास हैं बस आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही चुनाव करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com