Jeep Compass फेसलिफ्ट का नया लुक हुआ लीक, जबरदस्त फीचर्स और दमदार डिजाइन के साथ 2025 में देगी दस्तक

इसकी लीक तस्वीरों ने एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन की पहली झलक दे दी है। यह SUV पहले से अधिक प्रीमियम, आधुनिक और मस्कुलर अवतार में नजर आ रही है।
Jeep Compass Facelift 2025
Jeep Compass Facelift 2025 में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Jeep)
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Jeep अपनी लोकप्रिय SUV Compass के फेसलिफ्ट वर्जन की लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में है। इंटरनेट पर इसकी लीक तस्वीरों ने एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन की पहली झलक दे दी है। यह SUV पहले से अधिक प्रीमियम, आधुनिक और मस्कुलर अवतार में नजर आ रही है।

एक्सटीरियर में दिखा नया अंदाज

नई Jeep Compass का एक्सटीरियर डिजाइन पुराने मॉडल से प्रेरित है लेकिन इसे नए एलिमेंट्स से अपडेट किया गया है। सामने की ओर स्लीक LED हेडलैंप्स हैं, जो ब्रांड की पहचान बनी सेवन-स्लॉट ग्रिल से जुड़े हैं। इस बार ग्रिल के ऊपर पतली LED लाइट स्ट्रिप्स जोड़ी गई हैं, जो इसे और आकर्षक बनाती हैं। फ्रंट बंपर ज्यादा मस्कुलर है और इसमें फॉग लैंप का भी इस्तेमाल हुआ है। साइड में चौकोर व्हील आर्च, मोटी ब्लैक क्लैडिंग, और शानदार शोल्डर लाइन इसे दमदार लुक देती हैं। पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स Jeep लोगो के साथ कनेक्टेड दिखाई देती हैं। कुल मिलाकर SUV का लुक पूरी तरह से प्रीमियम और एडवांस लगता है।

इंटीरियर में दिखी लग्जरी का अहसास

नई Compass के केबिन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डैशबोर्ड लेआउट, रोटरी ड्राइव मोड डायल, सेंटर कंसोल स्टोरेज, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं। डैशबोर्ड में उपयोग हुआ प्रीमियम मटीरियल इसे पहले से अधिक रिच और कम्फर्टेबल बनाता है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इंजन और पावरट्रेन की संभावनाएं

Jeep ने फेसलिफ्ट Compass के इंजन विकल्पों पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन आ सकता है, खासकर इंटरनेशनल मार्केट के लिए। भारत में इंजन को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

भारत में लॉन्च टाइमलाइन

Jeep Compass फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू जल्द किया जा सकता है। हालांकि भारतीय बाज़ार में इसकी एंट्री 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में होने की संभावना है। कंपनी पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका रिस्पॉन्स देखना चाहती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com