-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- New Kia Sonet Launched At Rs 7 99 Lakh
नई किआ सॉनेट 7.99 लाख रुपये में हुई लॉन्च
- Written By: मनोज पांडे

- सबसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी 19 अलग-अलग वेरिएंट में होगी उपलब्ध
मुंबई: भारत की अग्रणी प्रीमियम कार निर्माता, किआ ने अपनी सबसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी – नई सॉनेट (New Kia Sonet ) को देश भर में 7.99 लाख (lakh) रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली विशेष प्रारंभिक कीमत पर पेश (launch) किया है। दिसंबर 2023 में पेश किए गए, किआ के दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले इनोवेशन के इस नवीनतम संस्करण में 25 सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं, जिसमें 10 ऑटोनॉमस सुविधाओं वाला उत्कृष्ट एडैस और मजबूत 15 हाई-सेफ्टी विशेषताएं शामिल हैं।
इस वाहन में 70 से अधिक कनेक्टेड कार सुविधाएं हैं, जैसे कि ‘फाइंड माइ कार विद एसवीएम’, जो सॉनेट को सबसे आरामदायक ड्राइव बनाने के लिए कार के आसपास का दृश्य प्रदान करता है और हिंग्लिश कमांड देता है। नई सॉनेट 19 अलग-अलग वेरिएंट में अपनी उपलब्धता के साथ विविध प्रकार के ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है, जिसमें 9.79 लाख रुपये से शुरू होने वाले 5 डीज़ल मैनुअल वेरिएंट भी शामिल हैं। 10 ऑटोनॉमस फंक्शंस की विशेषता वाला सेगमेंट का बेस्ट एडैस लेवल 1, डीज़ल और पेट्रोल दोनों इंजन्स के लिए टॉप-ऑफ़-द-लाइन वेरिएंट में उपलब्ध है। पेट्रोल में जीटी लाइन और एक्स-लाइन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 14.50 और 14.69 लाख रुपये, और डीज़ल की कीमत 15.50 और 15.69 लाख रुपये है। ग्राहक किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और किआ इंडिया की अधिकृत डीलरशिप पर 25,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि से नई सॉनेट को बुक कर सकते हैं।
किआ इंडिया के चीफ सेल्स और बिज़नेस स्ट्रेटेजी ऑफिसर, श्री म्युंग-सिक सोन ने कहा, “हम नई सॉनेट को पेश करके कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को पुन: प्रीमियम बना रहे हैं। पुरानी सॉनेट ने अपने असाधारण डिज़ाइन और तकनीकी कौशल के साथ इस सेगमेंट का विस्तार किया था, और नई सॉनेट के साथ, हम इस सेगमेंट में अपने नेतृत्व को बहुत ऊपर ले जा रहे हैं। हम कम रखरखाव के समर्थन से पर्याप्त किफायती प्रस्ताव और सबसे उन्नत एडैस तकनीक के साथ शीर्ष स्तरीय सुरक्षा प्रस्ताव को जोड़ रहे हैं। इसके अलावा, यह गर्व से अपने सेगमेंट में सबसे कनेक्टेड कार के रूप में भी हमारे सामने है, जिसमें मज़ेदार हिंग्लिश कमांड और सराउंड व्यू मॉनिटर जैसी भविष्यवादी विशेषताएं दी गई हैं, जिन्हें छोटी और लंबी यात्रा दोनों के लिए सर्वोत्तम कॉम्पैक्ट एसयूवी ड्राइविंग अनुभव पेश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
नई मस्कुलर और स्पोर्टियर सॉनेट एक अपराइट बॉडी स्टाइल के साथ सड़क पर अपनी विशिष्ट उपस्थिति बरकरार रखती है। फ्रंट कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, लीडिंग व्हीकल डिपार्चर अलर्ट, और लेन फॉलोइंग असिस्ट जैसी 10 ऑटोनॉमस सुविधाओं से भरपूर, इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का यह नवीनतम संस्करण आधुनिक भारतीय ग्राहकों के व्यक्तित्व से गहराई से मेल खाता है। सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव देने के लिए, इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सहित, सभी वेरिएंट में मजबूत 15 हाई-सेफ्टी फीचर मानक तौर पर दिए गए हैं। सॉनेट में इस पेशकश के साथ, किआ ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 6 एयरबैग मानक बना दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mojtaba Khamenei की मौत की खबर आए तो हैरानी नहीं! अस्पताल में भर्ती होने के बीच इजरायल का बड़ा दावा
संसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
असम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग
शॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
इसके अलावा, सॉनेट में 10 बेस्ट-इन-सेगमेंट सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें डुअल स्क्रीन कनेक्टेड पैनल डिज़ाइन, रियर डोर सनशेड कर्टेन, और सुरक्षा के साथ ऑल डोर पावर विंडो वन-टच ऑटो अप/डाउन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। निकटतम प्रतिस्पर्धियों की तुलना में, नई सॉनेट में कम से कम 11 फायदेमंद सुविधाएं हैं और यह तकनीकी रूप से सबसे उन्नत और सुविधा से भरपूर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। नई सॉनेट में अब एक नई ग्रिल और नए बम्पर डिज़ाइन, क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैंप के साथ एक उन्नत फ्रंट फेस, आर16 क्रिस्टल कट अलॉय व्हील और स्टार मैप एलईडी कनेक्टेड टेल लैंप दिए गए हैं।
New kia sonet launched at rs 7 99 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mojtaba Khamenei की मौत की खबर आए तो हैरानी नहीं! अस्पताल में भर्ती होने के बीच इजरायल का बड़ा दावा
Aug 08, 2026 | 07:48 AMसंसद के आखिरी 4 दिन क्यों हैं बेहद अहम? परिसीमन, महिला आरक्षण और FCRA बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
Aug 08, 2026 | 07:40 AMअसम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग
Aug 08, 2026 | 07:32 AMशॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
Aug 08, 2026 | 07:29 AMनासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
Aug 08, 2026 | 07:27 AMTariff Sanctions: भारत समेत 5 देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट में ऐतिहासिक बिल पास
Aug 08, 2026 | 07:27 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM










