नई किआ सेल्टोस ने एक महीने में हासिल की 31,716 से ज्यादा बुकिंग

New-kia-Seltos
Published on
Updated on

•टॉप मॉडल (HTX और इससे ऊपर) के लिए हुई करीब 55% बुकिंग (17,412 बुकिंग्स)

•भारत में पेश किया गया विशेष रंग प्यूटर ऑलिव के लिए हुई करीब 19% बुकिंग्स

अगस्त: अपने सेगमेंट में पहले दिन बुकिंग का रिकॉर्ड बनाने के बाद, किआ इंडिया ने एक और गौरवपूर्ण घोषणा की है कि नई सेल्टोस ने एक महीने में 31,716 बुकिंग का आंकड़ा हासिल किया है। बहुप्रतीक्षित एसयूवी, किआ सेल्टोस की प्री-बुकिंग 14 जुलाई 2023 को 10.89 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच आकर्षक कीमत पर शुरू हुई थी। सेल्टोस वह प्रमुख ब्रांड है, जिसने भारत में किआ को स्थापित किया और 2019 से अब तक इसके पहले संस्करण की 5 लाख से इकाईयां बिक चुकी हैं।

इन कुल बुकिंग्स में से करीब 55 फीसदी बुकिंग हायर-एंड ट्रिम्स (HTX और उससे ऊपर) के लिए की गई हैं, जो नए जमाने के ग्राहकों की रुचि प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के प्रति अधिक होने को दर्शाता है। नई सेल्टोस को भारत में विशेषरूप से प्यूटर ऑलिव कलर में लॉन्च किया गया था, जो अबतक कुल बुकिंग में लगभग 19 फीसदी हिस्सेदारी के साथ ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो गया है।

नई सेल्टोस के मजबूत प्रदर्शन पर बोलते हुए, ते-जिन पार्क, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, किआ इंडिया ने कहा, "नई सेल्टोस हमारा नया प्रमुख वाहन है, जो अपने सेगमेंट में एडवांस्ड 17-फीचर एडीएएस और सबसे शक्तिशाली इंजन से लैस है। नई सेल्टोस का सराहनीय प्रदर्शन का पूरा श्रेय हमारे वफादार मौजूदा ग्राहकों और किआ परिवार को अपनाने वाले नए सदस्यों दोनों को दिया जा सकता है। हमें पूरा भरोसा है कि नई सेल्टोस सफलता की एक नई कहानी लिखेगी और आने वाले समय में इस सेगमेंट का उल्लेखनीयरूप से विस्तार करेगी।"

नई सेल्टोस को सबसे विकसित, सबसे सुरक्षित और सबसे स्मार्ट सेल्टोस माना जाता है, जो 26.04 सेमी फुली डिजिटल क्लस्टर और 26.03 सेमी एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन के साथ डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडिशनर, और आर18 46.20 सेमी क्रिस्टल कट ग्लॉसी ब्लैक एलॉय व्हील्स जैसे सेगमेंट-फर्स्ट और बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है।

संभावित ग्राहक, आधिकारिक किआ इंडिया वेबसाइट और देशभर में अधिकृत किआ डीलरशिप के माध्यम से नई सेल्टोस के लिए अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। किआ इंडिया बढ़ती मांग को पूरा करने और अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए एक सहज और निर्बाध स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com