Maruti Alto K10 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, नई कार खरीदने का सुनहरा मौका

Alto K10 Discount Details: अगर आप बजट-फ्रेंडली भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। कंपनी Maruti Alto K10 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।
Maruti Alto K10 पर मिल रहा है ₹71,960 तक का बंपर डिस्काउंट, नई कार खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका
Maruti Alto K10 में क्या है खास। (सौ. Maruti)
Updated on

Maruti Alto K10 Offers 2025: अगर आप बजट-फ्रेंडली, माइलेज-एफिशिएंट और भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। कंपनी इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में से एक Maruti Alto K10 पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।

अगस्त 2025 में मारुति ऑल्टो K10 पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक कुल ₹71,960 तक की बचत कर सकते हैं। जुलाई में यह ऑफर ₹67,100 तक सीमित था, लेकिन अब इसे और भी बेहतर बना दिया गया है।

डिस्काउंट डिटेल्स: क्या है ऑफर में खास?

ऑफर का प्रकार डिस्काउंट राशि
कैश डिस्काउंट ₹31,500 + ₹10,460 (कॉम्प्लीमेंट्री किट)
एक्सचेंज बोनस ₹15,000 तक
स्क्रैपेज बोनस ₹25,000 तक
कॉर्पोरेट डिस्काउंट ₹5,000 तक
कुल लाभ ₹71,960 तक

यह ऑफर विशेष रूप से AMT वेरिएंट – VXi और VXi+ पर दिया जा रहा है, जिनकी कीमत क्रमशः ₹5.60 लाख और ₹6.10 लाख है। Maruti Alto K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.23 लाख से ₹6.21 लाख के बीच है।

Maruti Alto K10: दमदार फीचर्स और सुरक्षा का भरोसा

कंपनी ने 2025 Maruti Alto K10 में कई सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, ABS, ESP, EBD, रियर पार्किंग सेंसर और पीछे बैठे यात्रियों के लिए लगेज रिटेंशन क्रॉसबार जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। टेक्नोलॉजी फीचर्स की बात करें तो:

  • 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • ब्लूटूथ के साथ 2-DIN स्मार्टप्ले ऑडियो सिस्टम
  • AUX और USB पोर्ट
  • पॉवर स्टियरिंग
  • एयर फिल्टर के बिना क्लीन डिजाइन

इंजन और माइलेज: परफॉर्मेंस में भी आगे

Maruti Alto K10 में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 67 बीएचपी और 89 एनएम का टॉर्क देता है। यह दो गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है - 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT। माइलेज की बात करें तो:

  • मैनुअल वेरिएंट: 24.39 किमी/लीटर
  • AMT वेरिएंट: 24.90 किमी/लीटर

ध्यान देंने वाली बात

यदि आप एक विश्वसनीय, किफायती और ईंधन कुशल कार की तलाश में हैं, तो Maruti Alto K10 पर यह सीमित अवधि की पेशकश आपके लिए एकदम सही हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com