दिल्ली: देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) की कार बोलेरो की अपनी ही फैन फॉलोविंग है, जबकि देश के मध्यम वर्ग की पसंदीदा कार भी बोलेरो ही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो (Bolero) का नियो लिमिटेड एडिशन पेश किया है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। आपको बता दें, नया लिमिटेड एडिशन बोलेरो नियो टॉप-स्पेक N10 वेरिएंट पर बेस्ड है। इसको स्टैंडर्ड वर्जन से अलग करने के लिए कॉस्मेटिक और फीचर हाइलाइट्स मिलते हैं। नई लिमिटेड वेरिएंट बोलेरो नियो N10 (Mahindra Bolero Neo N10) वेरिएंट की तुलना में लगभग 29,000 अधिक महंगी है और रेंज-टॉपिंग N10 (O) की तुलना में 78,000 रुपये सस्ती है। आपको बता दें यूनिट में पहले Apple CarPlay और Android Auto नहीं मिलता है।
5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
इसमें एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल भी मिलता है। सब 4-मीटर SUV पीछे की ओर साइड-फेसिंग जंप सीटों के साथ सात-सीटर बनी हुई है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसके इंजन में कोई भी अंतर नहीं किया है। ये 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन से 100 bhp और 260 Nm के पीक टॉर्क के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पावर जनरेट करता है। लिमिटेड एडिशन में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल (MLD) नहीं है जो N10 (O) वेरिएंट के लिए है।
ये कार को उबड़- खाबड़ जगहों पर चलने लायक बनाता है। नई महिंद्रा बोलेरो नियो में लिमिटेड एडिशन रूफ स्की-रैक, नई फॉग लाइट, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड मिलते हैं। केबिन को ड्यूल-टोन लेदर सीट के रूप में अपग्रेड किया गया है। सेंटर कंसोल में सिल्वर इंसर्ट्स हैं, जबकि पहली और दूसरी रो में यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट हैं। फीचर्स के तौर पर बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
Limited edition neo of mahindra bolero launched in india to compete with other suvs know what is the special read details