

Kinetic DX Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक अब लोग पेट्रोल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए EV की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में लंबे समय से Honda Activa और TVS Jupiter जैसे पेट्रोल स्कूटर्स का दबदबा रहा है लेकिन बदलती जरूरतों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार भी तेजी से अपनी जगह बना रहा है। इसी बीच Kinetic Green ने अपने प्रतिष्ठित नाम को नए अंदाज में पेश करते हुए Kinetic DX और DX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च कर दिया हैं।
Kinetic DX+ के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 3.1kWh LFP बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी फुल चार्ज होने पर 132 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है। वहीं रोजमर्रा के शहर में इस्तेमाल के दौरान करीब 105 से 110 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा भी इसमें किया जा रहा है।
साथ ही स्कूटर में 3.8kW की पीक पावर वाली BLDC हब मोटर दी गई है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक करीब 3 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है जो बैटरी की ऊर्जा को दोबारा इस्तेमाल करने में मदद करती है।
स्कूटर के डिजाइन को देखे तो इस मामले में कंपनी ने Kinetic के पुराने और आइकॉनिक रेट्रो अंदाज को बरकरार रखने की कोशिश की है। जिसमें स्कूटर की बॉडी में मेटल पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे मजबूत और प्रीमियम फील दिया जा रहा है। वहीं इसके साथ ऑल-LED लाइटिंग, इल्यूमिनेटेड फ्लाईस्क्रीन और 12-इंच अलॉय व्हील्स जैसे आधुनिक डिजाइन एलिमेंट भी दिए गए हैं। साथ ही 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के गड्ढों और स्पीड ब्रेकरों के लिहाज से इसे व्यावहारिक बनाता है।
इसके साथ ही रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें 37 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। जिसमें दो हेलमेट या रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है। इसके अलावा पार्क असिस्ट, ईजी चार्ज रिट्रैक्टेबल केबल, स्मार्ट टेलीमैटिक्स और वन-टच ईजी फ्लिप पिलियन फुटरेस्ट जैसे फीचर्स भी इसमें देखिने को मिलते हैं। साथ ही बैटरी और मोटर को IP67 रेटिंग दी गई है जो धूल और पानी से सुरक्षा में मदद करती है।
Kinetic DX की शुरुआती कीमत को देखे तो यह 1.18 लाख रुपये बताई गई है। वहीं कंपनी की ओर से फेस्टिव डिस्काउंट, Amazon कैशबैक और फ्री वारंटी जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। वहीं पेट्रोल स्कूटर की तुलना में EV की रनिंग कॉस्ट काफी कम हो सकती है। साथ ही दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पेट्रोल स्कूटर का खर्च करीब 2 से 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर जबकि Kinetic DX का खर्च करीब 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर तक हो सकता है। ऐसे में कम रनिंग कॉस्ट, लंबी रेंज और रेट्रो डिजाइन का कॉम्बिनेशन Kinetic DX को पेट्रोल स्कूटरों के मुकाबले एक दिलचस्प विकल्प बनकर सामने आ रही है।