जगुआर लैंड रोवर ने भारत नई रेंज रोवर की डिलीवरी शुरू की

Jaguar Land Rover commences deliveries of the new Range Rover to India
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: वाहन विनिर्माता जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने भारतीय बाजार में अपनी नयी रेंज रोवर की डिलिवरी शुरू कर दी है। जेएलआर ने बताया कि नयी जगुआर छह और आठ सिलेंडर पावरट्रेप के साथ उपलब्ध है। इसकी शोरूम कीमत 2.38 करोड़ से 3.43 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।  

नयी रेंज रोवर तीन लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों में पेश की गई है। यह मॉडल 4.4 लीटर के शक्तिशाली पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है।  जेएलआर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘नयी रेंज रोवर.......लक्जरी और विशिष्ट वाहन का मिश्रण है। यह वास्तव में ग्राहकों के लिए सबसे आकर्षक वाहन है।'' (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com