भारतीय सेना के सबसे दमदार वाहन: सुरक्षा और शक्ति का प्रतीक

सीमा पर मुस्तैदी से तैनात भारतीय सेना आधुनिक तकनीक और शक्तिशाली वाहनों की मदद से हर चुनौती का सामना करती है। आइए जानते हैं भारतीय सेना में शामिल कुछ खास वाहनों के बारे में जो हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े हैं।
Car for army
सेना की ये गाड़ियां है खास। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटो डेस्क: भारतीय सेना दुनिया की उन चंद सेनाओं में शामिल है, जिनका नाम सुनते ही दुश्मनों की रूह कांप उठती है। सीमा पर मुस्तैदी से तैनात भारतीय सेना आधुनिक तकनीक और शक्तिशाली वाहनों की मदद से हर चुनौती का सामना करती है। आइए जानते हैं भारतीय सेना में शामिल कुछ खास वाहनों के बारे में जो हर मोर्चे पर मजबूती से खड़े हैं।

1. मारुति सुजुकी जिप्सी: ऑफ-रोड का बेताज बादशाह

1991 में सेना के बेड़े में शामिल हुई मारुति जिप्सी अब तक भारतीय सेना की पहचान बन चुकी है। इसकी हल्की बनावट और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे दुर्गम पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में चलने में सक्षम बनाती है। इसकी जबरदस्त हैंडलिंग, आसान मेंटेनेंस और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने इसे सैनिकों की पहली पसंद बना दिया।

maruti suzuki gypsy
maruti suzuki gypsy

2. हिंदुस्तान एम्बेसडर: क्लासिक स्टाइल और मजबूती का मेल

देश की सबसे प्रतिष्ठित कारों में शुमार हिंदुस्तान एम्बेसडर सेना के उच्च पदों पर आज भी देखने को मिलती है। मजबूत बॉडी और आरामदायक राइड इसे खास बनाते हैं। हालांकि, 2014 में इसका उत्पादन बंद हो चुका है, लेकिन आज भी सेना के काफिलों में इसकी मौजूदगी दिखाई देती है।

Hindustan Ambassador
Hindustan Ambassador

3. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक: ताकतवर SUV की परंपरा

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को उसकी दमदार बिल्ड क्वालिटी और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जाना जाता है। 4X4 ड्राइवट्रेन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे दुर्गम रास्तों के लिए आदर्श बनाता है। यह SUV सेना की तेज़ मूवमेंट और रणनीतिक कार्यों में बड़ी भूमिका निभा रही है।

Mahindra Scorpio Classic
Mahindra Scorpio Classic

4. टाटा सफारी स्टॉर्म GS800: शक्ति और मजबूती का संगम

पुरानी जिप्सी की जगह लेने वाली टाटा सफारी स्टॉर्म GS800 अब भारतीय सेना के लिए नया स्टैंडर्ड बन चुकी है। इसका हरा सैन्य रंग और अपग्रेडेड इंजन इसे और भी ज्यादा शक्तिशाली बनाते हैं। आम सफारी की तुलना में यह सैन्य वर्जन अधिक पावरफुल है।

Tata Safari Storme GS800
Tata Safari Storme GS800

5. टाटा सूमो 4X4: सीमित लेकिन खास

टाटा सूमो 4X4 को सेना के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। सीमित संख्या में निर्मित इस वाहन का उपयोग सेना ने मुख्य रूप से एम्बुलेंस और मेडिकल यूनिट के रूप में किया। इसकी ऑल-व्हील ड्राइव क्षमता और विशाल केबिन इसे विशेष बनाते हैं।

Tata Sumo 4X4
Tata Sumo 4X4

भरोसेमंद वाहन

भारतीय सेना की ताकत सिर्फ हथियारों में नहीं, उनके भरोसेमंद वाहनों में भी है। ये वाहन दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सबसे आगे हैं और हर परिस्थिति में देश की रक्षा में योगदान दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com