हुंडई मोटर इंडिया ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दी स्कॉलरशिप, 783 छात्रों को मिला लाभ

अगस्त 2024 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम में 23 राज्यों से हजारों छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 783 होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई है। इस पहल के तहत कंपनी ने कुल 3.38 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है।
Hyundai
Hyundai ने बच्चों के लिए किया बड़ा काम। (सौ. Hyundai)
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने Hyundai Hope Scholarship Program के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की है। इस पहल के तहत कंपनी ने कुल 3.38 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है। अगस्त 2024 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम में 23 राज्यों से हजारों छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 783 होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी गई है।

कौन-कौन से छात्र हुए लाभान्वित?

हुंडई के इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम से विभिन्न क्षेत्रों के छात्र लाभान्वित हुए हैं।

  • 440 छात्र सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) और CLAT (कानून प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहे हैं।
  • 343 छात्र प्रतिष्ठित IITs से हैं, जो उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

यह पहल उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बड़े सपने देख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने की सराहना

भारत सरकार में मंत्री किरण रिजिजू ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा, "शिक्षा और टेक्नोलॉजी भारत की प्रगति के दो प्रमुख स्तंभ हैं। हुंडई का यह प्रयास देश को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने में मदद करेगा।" वहीं, Hyundai Motor India Foundation (HMIF) के ट्रस्टी गोपालाकृष्णन चठापुरम शिवरामकृष्णन ने कहा, "हुंडई का लक्ष्य मानवता की प्रगति में योगदान देना है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम भविष्य के राष्ट्र निर्माताओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।"

स्कॉलरशिप वितरण समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद?

यह स्कॉलरशिप Hyundai Motor India Foundation (HMIF) द्वारा BharatCares के सहयोग से लागू की जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं, जिनमें शामिल हैं:

  • केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
  • HMIF ट्रस्टी गोपालाकृष्णन चठापुरम शिवरामकृष्णन
  • कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख जेओंग ली
  • वर्टिकल हेड पुनीत आनंद

हुंडई वरना की कीमतों में वृद्धि

हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सेडान हुंडई वरना की कीमतों में 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.07 लाख रुपये हो गई है, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट 17.55 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। यह कीमत वृद्धि वरना और क्रेटा जैसे मॉडलों पर लागू की गई है और इसकी मुख्य वजह इनपुट लागत में बढ़ोतरी और महंगाई को बताया जा रहा है।

उज्जवल भविष्य

हुंडई का Hope Scholarship Program देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बड़ी पहल साबित हो सकता है। इस कदम से प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। वहीं, कंपनी की कारों की कीमत में बढ़ोतरी ग्राहकों के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com