Honda ने भारत ने लांच किया Activa 125 प्रीमियम संस्करण, जानें क्या है कीमत

activa
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने देश में एक्टिवा 125 प्रीमियम संस्करण (Activa 125 Premium Edition) उतारा है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 78,725 रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल के दो संस्करणों की कीमत क्रमश: 78,725 रुपये और 82,280 रुपये रखी गई है। 

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाता ने बयान में कहा, ‘‘ब्रांड एक्टिवा बदलाव ला रहा है। एक्टिवा के प्रत्येक नए संस्करण के साथ कंपनी ने उत्पाद गुणवत्ता तथा विश्वसनीयता को लेकर अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। 

एचएमएसआई के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि एक्टिवा देश में ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करता है। (एजेंसी)