

दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इनकी कीमत अधिक होने के कारण उपभोक्ता अभी भी इन्हें खरीदने से परहेज कर रहे हैं। किसी इलेक्ट्रिक कार को बनाने में सबसे बड़ा खर्च उसकी बैटरी (Battery) का होता है। वर्तमान में वाहनों में लिथियम-आयन बैटरी (Lithium-Ion Battery) का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह जल्द ही बदल सकता है। चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता जेएसी ने कम लागत वाली सोडियम-आयन बैटरी (Sodium-Ion Battery) द्वारा संचालित दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया है।
इन बैटरियों के इस्तेमाल से भविष्य (Future) के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 10% तक कम की जा सकती है। सोडियम-आयन बैटरी सस्ते कच्चे माल का उपयोग करती हैं और ईवी निर्माताओं को मौजूदा तकनीकों का ऑप्शन (Option) प्रदान कर सकती हैं जो प्रमुख घटकों के रूप में लिथियम और कोबाल्ट (Cobalt) पर निर्भर करती हैं। एक रिपोर्ट में बताया कि सोडियम-आयन बैटरी बीजिंग (Beijing) स्थित स्टार्टअप (Startup) हिना बैटरी टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित की गई थी। JAC EV में 25 किलोवाट (kWh) की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक जा सकती है।
कंपनी ने कहा कि पिछले साल लिथियम कार्बोनेट (Lithum Carbonet) की कीमत बढ़ने के कारण कई बैटरी निर्माताओं और उपभोक्ताओं को बढ़ते लागत दबाव का सामना करना पड़ा, सोडियम-आयन बैटरी लिथियम-आयन बैटरी का सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो बेहतर कॉस्ट, हाई सेफ्टी (High Safety) के साथ-साथ अच्छा परफॉरमेंस देती है। सोडियम-आयन बैटरी का डेंसिटी उनके लिथियम-आयन की तुलना में कम होता है। इन बैटरियों में टेम्प्रेचर और चार्जिंग गति जैसे लाभ हैं। इस बीच, चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD विदेशों में विस्तार कर रही है।