- Hindi News »
- Automobile »
- Clutch Plate Can Get Damaged Quickly Know These 5 Driving Mistakes Which Can Have A Huge Impact
जल्दी खराब हो सकती है क्लच प्लेट! जानें ड्राइविंग की ये 5 गलतियां जो डाल सकती हैं भारी असर
कई बार लोग महसूस करते हैं कि कार रिवर्स गियर में अपने आप स्विच हो रही है या फिर गियर शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या ज्यादातर क्लच प्लेट की खराबी के कारण होती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Clutch plate में आ सकती है ये खराबी। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आक्लच प्लेट किसी भी कार के ट्रांसमिशन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन ड्राइविंग के दौरान की गई कुछ सामान्य गलतियां क्लच प्लेट को समय से पहले खराब कर सकती हैं, जिससे कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और महंगे रिपेयर खर्चे भी बढ़ जाते हैं। कई बार लोग महसूस करते हैं कि कार रिवर्स गियर में अपने आप स्विच हो रही है या फिर गियर शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या ज्यादातर क्लच प्लेट की खराबी के कारण होती है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिनकी वजह से क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है।
1. क्लच को लगातार दबाकर रखना
अक्सर लोग ट्रैफिक में कार चलाते समय क्लच को आधा दबाकर रखते हैं, जिससे यह तेजी से घिसने लगता है। अगर यह आदत नहीं छोड़ी तो क्लच जल्द खराब हो जाएगा और आपको महंगे रिपेयर का सामना करना पड़ेगा।
2. गियर बदलते समय क्लच को पूरी तरह न दबाना
अगर आप गियर बदलते वक्त क्लच को पूरी तरह से नहीं दबाते, तो इससे क्लच प्लेट पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे यह खराब होने लगती है। यह समस्या तुरंत महसूस नहीं होती, लेकिन बाद में बड़ी मरम्मत का कारण बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
3. अचानक क्लच छोड़ना
झटके से क्लच छोड़ना कार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे क्लच प्लेट पर जोरदार झटका पड़ता है और इसके घिसने की संभावना बढ़ जाती है। अगर इस आदत को नहीं बदला गया तो क्लच सिस्टम पूरी तरह खराब हो सकता है।
4. क्लच पर पैर रखकर ड्राइव करना
कुछ लोग ड्राइविंग के दौरान लगातार क्लच पर पैर रखे रहते हैं, जिससे क्लच प्लेट पर लगातार दबाव पड़ता है। यह धीरे-धीरे घिसने लगता है और समय से पहले खराब हो जाता है।
5. क्लच का ओवरयूज करना
बिना जरूरत बार-बार क्लच दबाने से यह तेजी से घिसने लगता है। ट्रैफिक में या रेड लाइट पर क्लच को लगातार दबाए रखना इसकी लाइफ को कम कर सकता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कैसे बचा सकते हैं क्लच प्लेट को खराब होने से?
- क्लच को जरूरत पड़ने पर ही दबाएं।
- गियर बदलते समय क्लच को पूरी तरह दबाकर ही शिफ्ट करें।
- क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें, झटके से नहीं।
- ड्राइविंग के दौरान क्लच पर पैर न रखें।
- बार-बार क्लच दबाने की आदत से बचें।
अगर आप इन गलतियों से बचते हैं, तो क्लच प्लेट लंबे समय तक सही काम करेगी और आपको बार-बार रिपेयरिंग का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
Clutch plate can get damaged quickly know these 5 driving mistakes which can have a huge impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: पश्चिम एशिया युद्ध का सिंहस्थ के कामों पर असर; डामर की भारी किल्लत से सड़कों का निर्माण प्रभावित
May 23, 2026 | 01:06 PMमुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
May 23, 2026 | 12:53 PMCannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
May 23, 2026 | 12:52 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, यात्री की नहीं बच सकी जान
May 23, 2026 | 12:45 PMGold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
May 23, 2026 | 12:42 PMनासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
May 23, 2026 | 12:39 PMमहंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
May 23, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














