Tesla Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹50 लाख से ज्यादा जमा करने होंगे साथ ही मिलेगा मुफ्त Boost

Tesla Electric Car: Tesla Roadster की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिसमें इसको बुक करने की राशि का भी खुलासा कर दिया गया है। जो भारत में लोगों को देनी पड़ेगी।
Bookings Tesla Roadster have opened in India deposit ₹50 lakh is required
Tesla Roadster कि बुकिंग शुरू।Source. Tesla
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Tesla Roadster की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

  • इस कार की कीमत ₹50.06 बताई जा रही है।

  • वहीं इसका कार को बुक करने के लिए शुरुआत में ₹5.01 लाख देने होगे।

Tesla Booking And Price: Tesla Roadster की भारत में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। बता दें कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने 17 अक्टूबर 2026 को अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के लिए रिजर्वेशन खोलने की घोषणा की थी। जिसको लेकर कंपनी ने बताया था कि इसका प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने की योजना में है। लेकिन भारत में इसकी बिक्री और उपलब्धता स्थानीय नियमों पर निर्भर करेगी। इसी बीच कंपनी ने अपनी छह सीटों वाली इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L के लिए मुफ्त Acceleration Boost की सुविधा भी पेश की है।

Tesla Roadster की बुकिंग के लिए कितने पैसे देने होंगे?

जानकारी में समाने आया है कि Tesla Roadster के Performance वेरिएंट को भारत में ₹5.01 लाख की शुरुआती राशि देकर रिजर्व किया जा सकता है। इसके बाद 10 दिनों के भीतर ₹45.05 लाख की अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। इस तरह कुल रिजर्वेशन भुगतान ₹50.06 लाख बैठता है।

इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रकम कार की आधिकारिक अंतिम कीमत नहीं है। Tesla ने अभी भारत में Roadster की पूरी कीमत घोषित नहीं की है। कंपनी ने इसके Performance, Thrust और Rocket नाम से तीन वेरिएंट बताए हैं। वहीं शुरुआती दौर में कार लेफ्ट-हैंड-ड्राइव मॉडल में आएगी जिसका सीधा मतलब है कि इसमें स्टीयरिंग बाईं तरफ होगा।

डिजाइन और परफॉर्मेंस में क्या होगा खास?

Tesla ने बताया है कि नई Roadster का डिजाइन SR-71 विमान और F-35 फाइटर जेट से प्रेरित है। कंपनी ने इसकी परफॉर्मेंस को अपने Plaid मॉडल्स से आगे ले जाने का दावा किया है। इसमें SpaceX से जुड़े कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करने की भी बात कही गई है। लेकिन इन दावों और प्रोडक्शन मॉडल की वास्तविक क्षमताओं का आकलन विस्तृत तकनीकी जानकारी सामने आने के बाद ही किया जा सकेगा।

Bookings Tesla Roadster have opened in India deposit ₹50 lakh is required
लड़कियों के लिए ये 7 स्टाइलिश बाइक्स बन सकती हैं पसंद, खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें

Model Y L को मुफ्त मिलेगा Acceleration Boost

Tesla Model Y L छह सीटों वाली इलेक्ट्रिक SUV है जिसकी भारत में कीमत ₹61.99 लाख है। कंपनी ने बताया है कि नए Acceleration Boost के बाद यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह अपग्रेड गाड़ी की तेज रफ्तार पकड़ने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए है। Tesla की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Model Y L की WLTP रेंज 681 किमी तक है। वास्तविक ड्राइविंग में मौसम, सड़क और ड्राइविंग स्टाइल के कारण रेंज अलग हो सकती है।

Bookings Tesla Roadster have opened in India deposit ₹50 lakh is required
Tesla Roadster हवा में लगाएगी छलांग, SpaceX की तकनीक से लैस कार में क्या होगा खास, जानें 5 बड़े सवालों के जवाब

भारत में Tesla की कीमत और चार्जिंग नेटवर्क

भारत में Tesla Model Y की शुरुआती कीमत ₹50.89 लाख है जबकि Model Y L ₹61.99 लाख में उपलब्ध है। वहीं कंपनी ने बताया है कि भारत में उसका Supercharger और Destination Charger नेटवर्क भी बढ़ रहा है। Roadster में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों को अभी के लिए इसकी अंतिम कीमत, डिलीवरी और भारत में बिक्री की मंजूरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com