21 हजार में बुक करें टाटा की ये सबसे स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार, इसके लाजवाब फीचर्स ने मचाया तहलका; जानें पूरी डिटेल्स

टाटा के डार्क एडिशन वाहनों की खास पहचान है इनका ऑल-ब्लैक थीम, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। नई Curvv EV Dark Edition को एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में ब्लैक टोन के साथ पेश किया गया है।
21 हजार में बुक करें टाटा की ये सबसे स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार, इसके लाजवाब फीचर्स ने मचाया तहलका; जानें पूरी डिटेल्स
टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन, फोटो - टाटा मोटर्स
Published on
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : टाटा मोटर्स ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक और शानदार Tata Curvv EV Dark Edition के रूप में एंट्री की है। अगर आप एक प्रीमियम लुक और हाई-टेक फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह लेटेस्ट कूपे-स्टाइल SUV आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग मात्र 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू कर दी है। आइए जानते हैं इस शानदार EV की खासियतें, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

टाटा के डार्क एडिशन वाहनों की खास पहचान है इनका ऑल-ब्लैक थीम, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। नई Curvv EV Dark Edition को एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में ब्लैक टोन के साथ पेश किया गया है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV और भी ज्यादा मस्कुलर, एलिगेंट और प्रीमियम लुक देती है।

एक्सटीरियर में किए गए बड़े अपडेट

इस SUV को कार्बन ब्लैक पेंट फिनिश में पेश किया गया है। साथ ही इसमें R18 Dark अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो एयरो इनसर्ट्स के साथ आते हैं। पियानो ब्लैक स्पॉइलर, फ्लश डोर हैंडल्स (welcome light के साथ) और यूनिक Dark बैजिंग इस वर्जन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देती हैं।

इंटीरियर में लग्जरी का अहसास

Curvv EV Dark Edition के केबिन में लेदर सीट्स पर Dark एम्बॉस्ड बैजिंग, रियर सन ब्लाइंड्स, वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और मूड लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 12.3 इंच की Harman टचस्क्रीन, JBL साउंड सिस्टम और Arcade.ev ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जो आपको पूरी डिजिटल दुनिया से जोड़ता है।

हाई-टेक और स्मार्ट फीचर्स की भरमार

यह SUV ADAS Level-2 टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे आपकी ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाती है। साथ ही इसमें Vehicle-to-Load (V2L) फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर या दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, और ऑटो फोल्डिंग ORVMs जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।

दमदार परफॉर्मेंस, शानदार रेंज

इस डार्क एडिशन में वही पावरफुल सेटअप मिलता है जो Empowered+ वैरिएंट में है। इसमें 55kWh बैटरी है, जो 164.72 bhp की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये EV सिर्फ 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है और एक बार चार्ज करने पर 502km की ARAI सर्टिफाइड रेंज देती है।

चार्जिंग और कीमत

Tata Curvv EV Dark Edition को 7.2kW होम चार्जर और 70kW DC फास्ट चार्जर दोनों से चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से यह SUV सिर्फ 40 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।

इसकी कीमत 22.24 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो स्टैंडर्ड Empowered+ वैरिएंट से सिर्फ 25,000 रुपये महंगी है। लेकिन जो प्रीमियम फिनिश, एक्सक्लूसिव लुक और एडवांस फीचर्स मिलते हैं, वे इसे एक पैसा वसूल अपग्रेड बना देते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com