-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Auto Expo 2023 Begins Suzuki Motor Unveils Concept Electric Suv
शुरू हुआ ऑटो एक्सपो 2023, सुजुकी मोटर ने कनसेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी से हटाया पर्दा
- Written By: दामिनी सिंह

File Pic
नई दिल्ली : भारत के लोकप्रिय मोटर शो ‘ऑटो एक्सपो’ 2023 (Auto Expo 2023) की बुधवार से यहां पर शुरुआत हुई है। इस अवसर पर सुजुकी मोटर (Suzuki Motor) कॉरपोरेशन ने इलेक्ट्रिक कनसेप्ट एसयूवी ‘ईवीएक्स’ को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। यह गाड़ी 2025 तक बाजार में आएगी। कंपनी की भारतीय इकाई मारुति सुजुकी इंडिया भी इस शो में हिस्सा ले रही है। इस शो का आयोजन तीन साल के बाद हो रहा है। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
इस बार के शो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान जैसे प्रमुख वाहन विनिर्माता तथा मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों की कंपनियां हिस्सा नहीं ले रही हैं। इस शो में पांच वैश्विक पेशकश होंगी और 75 उत्पादों से पर्दा हटेगा। आम जनता 13 से 18 जनवरी के बीच इस शो को देखने जा सकती है। सुजुकी की कनसेप्ट ईवीएक्स मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसकी डिजाइन और विकास सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन, जापान ने किया है। इसमें 60 किलोवॉट की बैटरी है और यह एक बार चार्ज करने पर 550 किलोमीटर तक चल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
सीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
यहां एक्सपो में वाहन का अनावरण करते हुए सुजुकी मोटर के प्रतिनिधि निदेशक एवं अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने कहा, ‘हमारी योजना इसे 2025 तक बाजार में लाने की है। सुजुकी समूह में हमारे लिए ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए समाधान ढूंढना प्राथमिकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे व्यवसाय से होने वाले ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए हम वैश्विक स्तर पर कई कदम उठा रहे हैं। इसमें से एक अहम कदम है हमारे उत्पादों के जरिए उत्सर्जन को कम करना। हमने पिछले वर्ष मार्च में एक घोषणा की थी जिसके मुताबिक यहां भारत में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) और उनकी बैटरियों के उत्पादन में हम 100 अरब रुपये का निवेश करेंगे।
मारुति सुजुकी वैगन आर फ्लैक्स फ्यूल प्रोटोटाइप, ब्रेजा एस-सीएनजी और ग्रैंड विटारा इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड जैसे पर्यावरण के अनुकूल कई उत्पादों की यहां पेशकश कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘हाइब्रिड, सीएनजी, बायो-सीएनजी, एथेनॉल और इलेक्ट्रिक जैसी सभी प्रौद्योगिकियों पर गौर करने में हम विश्वास रखते हैं ताकि 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन और तेल आयात के खर्च को कम करने के भारत सरकार के लक्ष्यों का समर्थन कर सकें।’ मारुति सुजुकी एक्सपो में 16 वाहनों का प्रदर्शन कर रही है जिनमें ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, वैगनआर फ्लैक्स फ्यूल, बलेनो और स्विफ्ट शामिल हैं। (एजेंसी)
Auto expo 2023 begins suzuki motor unveils concept electric suv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










