-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Audi India Introduces Charge My Audi A One Stop Application For Various Charging Stations
ऑडी इंडिया ने ‘चार्ज माई ऑडी’ सुविधा पेश की, अलग-अलग चार्जिंग स्टेशनों के लिए वन स्टॉप एप्लिकेशन
- Written By: मनोज पांडे

Source - Audi India
मुंबई: जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने आज माई ऑडी कनेक्ट ऐप पर ‘चार्ज माई ऑडी की पेशकश करने की घोषणा की। यह एक ही ऐप पर कई चार्जिंग स्टेशनों के लिए एक वन-स्टॉप ऐप्लिकेशन है। यह सुविधा खासतौर से ऑडी ई-ट्रॉन के यूज़र्स के लिए शुरू की गई है। चार्ज माई ऑडी इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसमें पूरा ध्यान इलेक्ट्रिक वाहनों के मालिकों को सुविधा देने पर रखा गया है। हाल ही में इस ऐप्लिकेशन में पांच चार्जिंग पार्टनर्स को शामिल किया गया है, जिसमें आर्गो ईवी स्मार्ट, चार्ज जोन, रिलक्स इलेक्ट्रिक, लॉयन चार्ज और जियोन चार्जिंग शामिल हैं जोकि न्यूमोसिटी टेक्नोलॉजीज ईएमएसएपी रोमिंग सॉल्यूशन द्वारा पावर्ड हैं।
सिंगल पेमेंट गेटवे के माध्यम से इस सर्विस के लिए कर सकते हैं पेमेंट
चार्ज माई ऑडी यूज़र्स को प्रभावी रूप से अपना ड्राइविंग रूट प्लान बनाने की इजाजत देता है। इससे मुसाफिर अपने सफर के रास्ते में आने वाले चार्जिंग स्टेशनों की पहचान कर सकते हैं, वह चार्जिंग टर्मिनल की उपलब्धता चेक कर सकते हैं, चार्जिंग की शुरुआत कर सकते हैं और उसे बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही वह सिंगल पेमेंट गेटवे के माध्यम से इस सर्विस के लिए पेमेंट कर सकते हैं। फिलहाल ‘चार्ज माई ऑडी’ पर ऑडी-ई-ट्रॉन के मालिकों के लिए 750 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध हैं और अगले कुछ हफ्तों और महीनों में इसमें कई और चार्जिंग पॉइंट जोड़े जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Audi की गाड़ियां, लग्जरी कार खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर
दुनिया की टॉप लग्जरी कार कंपनियों के नामों का असली मतलब, 99% लोग नहीं जानते ये दिलचस्प कहानियां
Audi ने घटाई कारों की कीमतें, ग्राहकों को मिलेगा 8 लाख तक का फायदा
भारत की सबसे महंगी कार के मालिक नहीं मुकेश अंबानी, जानिए इस कार की खासियतें
Source – Audi India
चार्जिंग इकोसिस्टम को कर रहे विकसित
फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया के बोर्ड सदस्य और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री क्रिश्चियन कान वॉन सीलेन ने कहा कि एक समूह के रूप में, हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का लगातार मूल्यांकन कर रहे हैं। साथ ही चार्जिंग इकोसिस्टम को विकसित कर रहे हैं। लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी में काफी अच्छी मांग देखने को मिल रही है और यूज़र्स के लिए की गई इस तरह की पहलों से हमें स्वामित्व के अनुभव के लिहाज से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को संपूर्ण रूप से व्यावाहरिक बनाने में मदद मिलेगी।
Source – Audi India
माई ऑडी कनेक्ट ऐप
ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि ऑडी इंडिया का पूरा ध्यान यूज़र्स पर रहता है। इसके साथ ही हम लगातार कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं और अपने उपभोक्ताओं के लिए वह समाधान पेश रहे हैं, जिससे वह बिना किसी परेशानी के इन इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकें। ‘चार्ज माई ऑडी’ अपने आप में अनूठी, इंडस्ट्री की पहली पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य यूज़र्स को सुविधा प्रदान करना है। जब से हमने भारत में ई-ट्रॉन को लॉन्च किया है, हमारा ध्यान लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विकल्प अपनाने में मदद करने के लिए एक संपूर्ण इकोसिस्टम बनाने पर है। चार्ज माई ऑडी विभिनन ऐप्स को डाउनलोड करने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। ऑडी ई-ट्रॉन के यूज़र्स ‘माई ऑडी कनेक्ट ऐप’ का प्रयोग कर चार्जिग प्रक्रिया की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि उपभोक्ता की ऑटोमेटेड पहचान की प्रक्रिया और बिलिंग प्रोसेस भी साथ-साथ चलती रहती है।
Audi india introduces charge my audi a one stop application for various charging stations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
Jul 03, 2026 | 10:33 AMइंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














