नवंबर 2023 में वाहन बिक्री के टूटे सारे रिकॉर्ड, FADA की रिपोर्ट आई सामने

November 2023 record breaking sales auto sale
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: FADA (Federation of Automobile Dealers Association) ने ऑटो सेक्टर की एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक, नवंबर 2023 भारतीय ऑटो रिटेल  इंडस्ट्री के बिक्री का ये महीना इतिहास के पन्नों में शायद दर्ज हो सकता है। दरअसल, FADA के मुताबिक, इस महीने ऑटो सेक्टर में 28.54 लाख गाड़ियां बिकी हैं। वहीं कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 में यह पिछले उच्चतम स्तर को पार कर गया। जहां 25.69 लाख गाड़ियां बिकीं थी।

इन गाड़ियों ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 1,34,158 इकाइयों की बिक्री के साथ चार्ट में लीड पर था।

इसके बाद क्रमशः 49,451 इकाइयों और 46,070 इकाइयों के साथ हुंडई और टाटा का स्थान रहा।

दीपावली और नए मॉडलों के लॉन्च के कारण यात्री वाहन श्रेणी में उछाल आया।

दोपहिया (2W) और यात्री वाहन (PV) ने भी नए रिकॉर्ड बनाए, 22.47 लाख 2W बेचे गए

3.6 लाख PV बेचे गए।

सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांडों में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जैसे नाम शामिल हैं।

नवंबर 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 18% की वृद्धि और पिछले महीने की तुलना में 35% की वृद्धि देखी गई।

दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी

दोपहिया, तिपहिया (3डब्ल्यू) और यात्री वाहनों में साल-दर-साल क्रमशः 21%, 23% और 17% की वृद्धि हुई। हालांकि, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहन (CV) में 21% और 2% की गिरावट आई। दोपहिया वाहनों की बिक्री में इस महीने उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। त्योहारी उत्साह और बढ़ती कृषि आय के कारण मजबूत ग्रामीण भावनाओं ने दिवाली के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नए उत्पाद लॉन्च और बेहतर मॉडल आपूर्ति ने बाजार को और बढ़ावा दिया और इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com