500KM+ रेंज और 3-Row सीटिंग, Maruti की नई इलेक्ट्रिक MPV मचाएगी धमाल, 2027 में होगी एंट्री

Maruti Suzuki YMC: भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में सिर्फ छोटी कारों और SUV तक ही मुकाबला सीमित नहीं है। Maruti Suzuki भी अगली इलेक्ट्रिक कार के साथ फैमिली सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने जा रही है।
500 km and 3-row seating Maruti new electric MPV launch in 2027.
Maruti Suzuki YMC जल्द होगी लॉन्च।Source. gemini
Updated on

Maruti Electric MPV: भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब सिर्फ छोटी कारों और SUV तक ही मुकाबला सीमित नहीं है। बता दें कि Maruti Suzuki भी अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार के साथ फैमिली सेगमेंट पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक MPV को फिलहाल YMC के नाम से जाना जा रहा है। वहीं टेस्टिंग के दौरान इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिसकी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह इलेक्ट्रिक MPV 2027 में बाजार में दस्तक दे सकती है।

3-Row सीटिंग के साथ बॉक्सी डिजाइन

जो स्पाई तस्वीरों में नजर आई YMC टेस्ट कार का डिजाइन काफी बॉक्सी दिखाई देता है। इसमें लंबा व्हीलबेस, ऊंची रूफलाइन और तीनों रो में पर्याप्त ग्लास एरिया देखने को मिलता है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होने का अनुमान है। वही पीछे की तरफ वर्टिकल टेललैंप और बड़ा टेलगेट दिया जा सकता है जिससे बड़े लगेज स्पेस की उम्मीद है। फ्रंट में इलेक्ट्रिक कारों के अनुरूप क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल सेक्शन दिखाई देता है। जिसका सीधा मतलब है कि डिजाइन के मामले में यह एक प्रैक्टिकल और फैमिली-केंद्रित MPV हो सकती है

500KM से ज्यादा की रेंज का दावा

Maruti Suzuki YMC के बारे में बताए तो इसको e Vitara से इलेक्ट्रिक तकनीक और प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है। जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं। बड़ा बैटरी पैक फुल चार्ज पर 500KM से ज्यादा की claimed range दे सकता है। वहीं कार को लोकलाइज्ड Heartect e प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की संभावना है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है जो लंबी दूरी के सफर के लिए इसे ज्यादा उपयोगी बनाएगी।

Toyota से भी जुड़ सकता है YMC

जानकारी के लिए बता दें कि Maruti Suzuki और Toyota की साझेदारी भारतीय बाजार में पहले से मजबूत है। e Vitara से Toyota Urban Cruiser Ebella जैसे मॉडल के आने के बाद अब YMC का भी Toyota-बैज वाला वर्जन देखने को मिल सकता है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

500 km and 3-row seating Maruti new electric MPV launch in 2027.
कार में भर गया बारिश का पानी? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स का हो सकता है भारी नुकसान

2027 में लॉन्च, कीमत होगी अहम

YMC का प्रोडक्शन गुजरात स्थित Maruti Suzuki प्लांट में होने की उम्मीद है जहां e Vitara का भी निर्माण होता है। कंपनी इसे 2027 के आसपास लॉन्च कर सकती है और एक्सपोर्ट मार्केट में भी भेजे जाने की संभावना है। वहीं कीमत के मामले में इसे Kia Carens Clavis EV से नीचे रखने की उम्मीद है। वहीं MG Windsor EV जैसे मॉडल इलेक्ट्रिक फैमिली कारों की बढ़ती मांग का संकेत देते हैं। Maruti की Ertiga और XL6 जैसी MPV के कारण कंपनी के पास पहले से मजबूत ग्राहक आधार है जिसका फायदा YMC को मिल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com