

Shukra Gochar August 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, धन, कला और प्रेम का कारक बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि,शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है।
इस समय शुक्र कन्या राशि में विराजमान है। वहीं 25 अगस्त को शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जााएंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि 11 सितंबर तक किन राशियों को इस गोचर से बड़ा फायदा मिलने वाला है ?
ज्योतिषयों के अनुसार, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन होने से वृषभ राशि के जातको की पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र देव है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप व्यापार करते हैं, तो इससे आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।
इसके अलावा, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और रिश्ते में चल रहे मनमुटाव भी दूर होगा। कुल मिलाकर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है।
अगर दूसरी राशि की बात करें तो, शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नया वाहन, आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के योग बन रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, तुला राशि के जातको के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला हैं। राशि तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। चित्रा नक्षत्र में शुक्र का आना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।
समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लोग आपके निर्णयों और कामों की तारीफ करेंगे। कला, फैशन, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपकी वाणी और धन के भाव को प्रभावित करेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी।
आपकी बोलचाल में मिठास और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और व्यापारिक सौदे आसानी से तय होंगे।
शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं ।
इसके अलावा, शुभ फल पाने के लिए रोजाना ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को चावल, दूध, सफेद वस्त्र या मिश्री का दान करें।