Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चे के मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, जानें कैसा रहेगा आगामी वर्ष?

Birthday Prediction: 4 नवंबर को जन्म लेने वाले लोगों के लिए आने वाला साल मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि कर सकता है। वर्ष की शुरुआत में ही किसी भवन से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
Birthday Horoscope November 4, 2026: Annual Predictions for All Zodiac Signs
4 नवंबर 2026 जन्मदिन राशिफल (सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मिथुन-कन्या की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

  • सिंह राशि को रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता

  • धनु-मीन को राजकीय क्षेत्र में सम्मान

  • कर्क राशि के जातकों को रहना होगा सतर्क

Birthday Horoscope November 4, 2026: आज जन्म लेने वाले लोगों के लिए आगामी वर्ष कई उतार-चढ़ाव के साथ प्रगति के अवसर लेकर आएगा। साल की शुरुआत में भवन से जुड़े किसी विवाद को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, साल के मध्य में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना जरूरी होगा, क्योंकि इससे आपसी मतभेद बढ़ने की संभावना हो सकती हैं। साल के अंत में व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। नई योजनाओं का विस्तार होगा और मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनेंगे।

स्वभाव और भविष्य

आज जन्म लेने वाला बच्चे सुंदर, सुशील और आकर्षक व्यक्तित्व के होंगे। बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। स्वभाव चंचल और जिद्दी होने के कारण बालक अपनी मर्जी से काम करना पसंद करेगा। खेलकूद के प्रति उसकी विशेष रुचि रहेगी। इसके अलावा किसी कला के क्षेत्र में भी अच्छी उन्नति कर सकता है।

साल के बीच में रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता

आगामी वर्ष की शुरुआत में भवन संबंधी विवाद परेशान कर सकता है, लेकिन साल के बीच में रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना होगा और अनावश्यक बहस से दूर रहना रहेगा। साल के अंत में व्यापार में प्रगति के साथ नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

आइए जानते हैं कि 4 नवंबर को जन्म लेने वाले जातकों के लिए सभी 12 राशियों के अनुसार राशिफल-

Birthday Horoscope November 4, 2026: Annual Predictions for All Zodiac Signs
Aaj Ka Rashifal: मेष को नए कारोबार के योग, तुला को नौकरी में मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल

मेष और वृश्चिक

मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आगामी वर्ष व्यापारिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं।

वृष और तुला

वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। इस वर्ष भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और जीवन में कुछ नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को वाद-विवाद और मतभेदों से बचने की आवश्यकता होगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना ही बेहतर रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता के दम पर नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजकीय क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हो सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। पूरे साल प्रसन्नता बनी रह सकती है।

मिथुन और कन्या

मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यापारिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रह सकता है। कारोबार में प्रगति के साथ आय के नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहना पड़ेगा। सहयोग और आपसी तालमेल बनाए रखना इस वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा।