Aaj Ka Rashifal: जन्माष्टमी पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 4 सितंबर का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। किन राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानिए आज का सटीक राशिफल!
Aaj Ka Rashifal 4 September 2026
4 सितंबर 2026 दैनिक राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Daily Horoscope 4 September 2026: आज शुक्रवार 4 सितंबर 2026 के दिन पूरे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। जन्माष्टमी के त्योहार पर कई राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित होता हुआ नजर आ रहा है। कई राशियों को इस दिन मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, तो कई राशियों के लिए ये दिन खर्च से भरा साबित हो सकता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 सितंबर 2026 के दिन कुछ राशि के जातकों को पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, जबकि कुछ राशियों के जातकों को अनावश्यक विवादों को टालकर अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

आज का राशिफल

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को आज का दिन सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। आपको उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें और खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: आज अपनी कीमती वस्तुओं और दस्तावेजों को संभालकर रखें। पेट से जुड़ी समस्याएं (उदर विकार) परेशान कर सकती हैं। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। आज आय के मुकाबले खर्चों की अधिकता रह सकती है।

मिथुन राशि: दूसरों की मदद करने से आज आपको आत्मसंतोष और खुशी मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। व्यवसाय से जुड़ी नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि: आज घरेलू कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। दिन के उत्तरार्ध में कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि: अधूरी या आधी-अधूरी जानकारियों के आधार पर कोई बड़ा निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। सेहत का ध्यान रखें। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

कन्या राशि: प्रेम संबंधों में मधुरता और प्रगाढ़ता आएगी। आपकी मनचाही वस्तु की प्राप्ति के योग हैं। व्यापार और करियर में लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal 4 September 2026
Saptahik Rashifal: 30 अगस्त से 5 सितंबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ

तुला राशि: संसाधनों और सुविधाओं की कमी के कारण किसी जरूरी काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। हालांकि, भूमि, मकान व संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों का सहयोग काम आएगा।

वृश्चिक राशि: आज बातचीत के दौरान ही किसी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। दोस्तों की मदद से आपकी कामकाजी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

धनु राशि: आपके अपने ही लोग आपके मार्ग में उलझनें पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। हालांकि, आप अपनी समझदारी से जटिल समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें।

मकर राशि: उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल आपकी तरक्की के नए द्वार खोलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को लंबे समय से चले आ रहे विवादास्पद मामलों के सुलझने की पूरी संभावना है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ या आदरणीय व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज व्यावहारिक और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अनावश्यक बहस और विवादों से दूर रहें। अपना साहस और संयम बनाए रखें, आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

व्यापार-भविष्य एवं बाजार रुझान

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से वायदा एवं सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिलेगी।

तेजी के संकेत: चांदी, रूई, कपास, सूत, बिनौला और खली के भावों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।

व्यापारियों के लिए सलाह: वायदा बाजार में काम करने वाले व्यापारी आज विशेष रूप से दोपहर 12:32 बजे के बाद बाजार की चाल और दिशा को देखकर ही कोई बड़ा सौदा तय करें।

आज का विशेष भाग्यांक: 3207

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com