

Horoscope Today 30 November 2026: सोमवार, 30 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को धैर्य और सावधानी से काम लेना होगा। किसी को करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे तो किसी को पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, आज का व्यापार भविष्य और जन्मे बालक का भविष्यफल।
आज जन्म लेने वाला बालक शांतिप्रिय, सौम्य, धैर्यवान और मिलनसार स्वभाव का होगा। उसे तकनीकी विद्या में विशेष रुचि रहेगी और उसकी कार्यक्षमता अच्छी होगी। धार्मिक प्रवृत्ति होने के बावजूद पूजा-पाठ में उसकी रुचि कम रह सकती है। वह अपने पिता का भक्त होगा।
मेष राशिके जातको के साहस में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मित्रों एवं परिजनों के साथ रमणीक स्थल की सैर का अवसर मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
वृषभ राशि के जातको की छोटी-सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशि के लोगों को आज शत्रुओं पर विजय मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। मनपसंद भोजन मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी तथा प्रियजनों से मेलजोल बढ़ेगा।
कर्क राशिके जातको की सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
करियर में सफलता पाने के लिए सिंह राशि के लिए यह अनुकूल समय है। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा।
वाहन चलाते समय कन्या राशि के जातक सावधानी बरतें। निजी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें और संयम से काम लें।
तुला राशि के लिए पुरानी मित्रता आपके काम आएगी। शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। मनचाहे कार्य पूरे होंगे, लेकिन आय से अधिक खर्च होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के जातको के लिए कामकाज में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है और निजी कार्यों की रूपरेखा बनेगी।
विवादों से परेशान होकर धनु राशि के लोगों के मन में काम छोड़ने का विचार आ सकता है। धैर्य बनाए रखें। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि के स्वास्थ्य में सुधार होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनेताओं से संपर्क बढ़ सकता है। मेहनत का लाभ मिलेगा, लेकिन सावधानी से काम करना जरूरी है।
कुंभ राशि के लोगों का निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। दिनचर्या नियमित रहेगी। दूर गए मित्र से सुखद समाचार मिल सकता है। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।
मीन राशि के जातको को आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लाभ से संतोष रहेगा, लेकिन किसी रोगी की चिंता परेशान कर सकती है। व्यापारिक परिस्थितियों को देखकर ही निर्णय लें।
व्यापार भविष्य के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी-सप्तमी और आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ज्वार, बाजरा, मक्का, हल्दी और अरंडी आदि में तेजी के संकेत हैं। तिल और तेल में भी तेजी का योग बताया गया है।
जिस वस्तु के भाव आज बने स्तर से टूटेंगे, उसी में मंदी की चाल देखने को मिल सकती है।