

Aaj Ka Rashifal 23 November, Monday 2026: 23 नवंबर 2026, सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
नौकरी, व्यापार, धन, पारिवारिक जीवन और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन, आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि के जातको को अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने से बचना चाहिए और धैर्यपूर्वक अपने कार्यों को पूरा करें। आज यात्रा का योग बन सकता है। दूसरों के कामकाज में सहयोग करने से आपके संबंध बेहतर होंगे। वाहन संबंधी खर्च सामने आ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी होगा।
वृषभ राशि के लोगों को अपने सकारात्मक सोच से उलझे हुए मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान से संबंधित कार्य पूरे हो सकते हैं। खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं।
मिथुन राशि के जातको को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें।
कर्क राशि के लोगों का सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में इच्छानुसार सफलता मिलने की संभावना है। साहस और संयम के साथ काम करने से मुश्किल परिस्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें।
सिंह राशि को मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आपके कामकाज में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में सकारात्मक माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
कन्या राशि के जातको घर पर मेहमानों के आगमन से व्यस्तता बढ़ सकती है। पूर्व में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। किसी नई योजना को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभकारी रहेगी।
तुला राशि के जातको का अधिकारियों की अनदेखी करना मुश्किलें बढ़ा सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है, जिसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
वृश्चिक राशि के जातक अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें, इससे लाभ मिल सकता है। छोटी-सी बात करीबी रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकती है। नया खर्च सामने आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां बढ़ेंगी और जिम्मेदारियों में इजाफा हो सकता है।
धनु राशि के लोगों को विरोधियों से निपटने के लिए कूटनीति और समझदारी से काम लेना चाहिए। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। अपनी गलती के कारण नुकसान होने की आशंका है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन प्रयासों का परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मकर राशि के लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बातों को गंभीरता से लेने से बचें। व्यापार और व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मनोबल मजबूत रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
कुंभ राशि के जातको का मन जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्न हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी यात्रा सुखद और लाभदायक रहने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में धैर्य और संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन राशि के लोग का अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय दूसरों को दोष देने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। व्यवहार में विनम्रता रखें। किसी कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों में आत्ममंथन करने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी और भरणी नक्षत्र के प्रभाव से आज जीरा और धनिया के बाजार में घटा-बढ़ी देखने को मिल सकती है। चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी, तिल और सरसों में मंदी की चाल रहने के संकेत हैं।
वायदा बाजार में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर बनने वाले रुझान के अनुसार व्यापार करना लाभदायक रह सकता है।