

Highlights:
रविवार को मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष राशि वालों को दौड़धूप से नुकसान की भरपाई करने का मौका
वृषभ राशि के जातकों का सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने के योग
कर्क राशि के कानूनी मामलों में समाधान मिलने की संभावना
कन्या राशि के जातकों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के संकेत
तुला राशि वालों को नई योजनाओं से यश प्राप्त होने के योग
Horoscope Today 22 November 2026: रविवार, 22 नवम्बर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और व्यापार भविष्यफल-
मेष राशि के लोग दौड़धूप से नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद या विश्वासघात की आशंका रह सकती है। रिश्तों में सतर्कता बरतें।
वृषभ राशि के जातको का तनाव की स्थिति में कोई फैसला लेना उचित नहीं होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन दुखी हो सकता है।
मिथुन राशि के जातको के लिए दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधा बन सकती है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। वाहन और मशीनरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
कर्क राशि के लोगों को कानूनी मामलों में समाधान मिलने की संभावना है। कुछ करीबी लोग जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।
सिंह राशि के जातको कोविवादास्पद मामलों को आपसी बातचीत से सुलझाने में सफलता मिल सकती है। शासन-सत्ता से सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पुरानी मित्रता आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
कन्या राशि के लोगों के कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान होगा। सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग हैं। मांगलिक कार्यों में खर्च हो सकता है।
तुला राशि के जातको को अनुभव की कमी के कारण कुछ मामलों में उलझन हो सकती है। नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। घर पर अतिथियों का आगमन संभव है। मान-सम्मान और यश प्राप्त होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि के लोग नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से बातचीत करते समय नरमी बरतें। संयम और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। परिचितों की मदद करके प्रसन्नता मिलेगी। सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं का संग्रह हो सकता है। विवादास्पद मामलों को टालने का प्रयास करें।
मकर राशि के लोगों को दौड़धूप के बावजूद बड़ी सफलता मिलने में कठिनाई हो सकती है। मन में अनहोनी का भय बना रह सकता है। निजी कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मेहनत करने का उत्साह बना रहेगा।
कुंभ राशि के जातको के कामकाज में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में रुचि बढ़ेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रहने के योग हैं।
मीन राशि के लोगों के रुचि का काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। संतान पक्ष से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचने का प्रयास करें।
कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी और अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, स्टील, लोहा, धातु, गेहूं, जौ, चना और मटर के भाव में तेजी आने की संभावना है। वहीं गुड़, खांड, उड़द, घी, तेल और सरसों के भाव में मंदी का रुख रह सकता है।